विविध भारत

आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में डूबी नाव, 10 लोग लापता , 40 यात्री थे सवार

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 7:28 PM IST
boat capsize in godavari
आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की आशंका

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया। गोदावरी नदी में नाव पलटने से 10 लोगों के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ईस्ट गोदावरी नदी में नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसी दौरान नाव की संतुलन बिगड़ गई और नाव पुल के पीलर से टकराकर तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। हालांकि गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाशी अभियान जारी है।लेकिन अभी तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिली है। प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। राजमंड्री और विशाखापट्टनम से दो एनडीआरएफ के दलों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि नाव में सवार होकर लोग कहां जा रहे थे।

मई में भी हुआ था हादसा

इससे पहले मई महीने में भी पूर्वी गोदावरी जिले के पोलावरम मंडल के वाडपल्ली पास नदी में नाव डूबने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस नाव में 60 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया । मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार को दस लाख रुपए मुआवजा का ऐलान किया था। इसके अलावा पीड़ित परिवार में से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया।

इंडोनेशिया नाव पलटने से बड़ा हादसा

वहीं 4 जुलाई को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव के पलटने से करीब 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 155 लोगों को बचा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि नाव में अधिकतम क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। नाव पलटने का हादसा मंगलवार को हुआ। यह नाव सेलायर द्वीप जा रही थी। नाव पर 48 वाहन भी रखे गए थे।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता