विविध भारत

मुंबई: एक इमारत में लगी भीषण आग, 16 फायर इंजन, 11 टैंकर्स और 150 फायर अधिकारी मौके पर मौजूद

भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। पहले आग लेवल 3 थी जो बाद में लेवल 4 हाे गई
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 8:46 AM IST
aag
मुंबई: एक इमारत में लगी भीषण आग, 16 फायर इंजन, 11 टैंकर्स और 150 फायर अधिकारी मौके पर मौजूद

मुंबई। शनिवार मुंबई के फोर्ट एरिया के पटेल चेंबर इमारत में भीषण आग लग गई। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में लगी इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां पहुंची हैं। आग कोठारी मेंशन नाम की छह मंजिला इमारत में लगी है।आग से इमारत का आधा हिस्सा ढह गया है। खबरों के मुताबिक आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग बुझाते समय बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से कर्मचारी जख्मी हुए है।

राहत की बात ये है जिस समय आग लगी, उस समय इमारत खाली थी। सड़क पर यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि बीएमसी ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था।

लेवल 4 की है आग
आग काफी भीषण बताई जा रही है। मीडिया में जो तस्वीर और वीडियो सामने आई हैं उनमें दमकल कर्मचारी आग बुझा रहे है साथ ही इमारत से विकराल काला धुआं निकलता नजर आ रहा है। घटनास्थल पर मौजूद दमकल के मुख्य अधिकारी के अनुसार, " दो फायरफाइटर मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। शेष कर्मचारी सुरक्षित हैं। हमने 16 फायर इंजन लगाए हैं।11 टैंकर्स और 150 फायर अधिकारियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। स्थिति अब काबू में है। इमारत पूरी तरह खाली है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि पहले आग लेवल 3 थी जो बाद में लेवल 4 हाे गई। आग और न फैले, इसके लिए दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को ही दक्षिण मुंबई में मौजूद आयकर विभाग के सिंधिया हाउस में भीषण आग लगी थी। आयकर विभाग के इसी दफ्तर में नीरव मोदी जैसे कई आर्थिक अपराधियों से जुड़े कानूनी दस्तावेज रखे थे। साथ ही कर चोरी से जुड़े कई मामलों की फाइलें भी यहीं जमा थीं

Updated on:
9 Jun 2018, 8:46 AM IST
Published on: