4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : दरवाजा अंदर से बंद था और बेटी ने उठाया ये खौफनाक कदम, जिसने भी देखा, कांप गई रूह…

घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रूह कांप गई। 16 वर्षीय किशोरी का जला हुआ शव सामने पड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 8 Jun 2018, 8:38 PM IST

patrika

Fire,Suicide,crime,accident,death,Kerosene,FSL team,

उज्जैन। शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग हीरामिल क्षेत्र से सटी छोटी मायापुरी में एक घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रूह कांप गई। 16 वर्षीय किशोरी का जला हुआ शव सामने पड़ा था। आसपास के लोगों और परिजनों का कहना था कि सिलेंडर के लीक होने और बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से हादसा हुआ होगा।

दरवाजा अंदर से बंद था
जब एफएसएल प्रभारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ की टीम ने जांच की तो पाया कि दरवाजा अंदर से लगा हुआ था और पूरी तरह से जल चुके शव के नीचे से केरोसिन की अधजली कुप्पी मिली। इससे साफ है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। हालांकि देवासगेट टीआई शिवा निनामा का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है परिजनों के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि किशोरी ने आत्महत्या क्यों की है।

खिचड़ी का ठेला लगाते हैं पिता
हीरामिल जीरो पाइंट ब्रिज के नीचे बसी छोटी मायापुरी क्षेत्र में रहने वाले उदयलाल ने पत्रिका को बताया कि उनके पड़ोसी मदनलाल फ्रीगंज में खिचड़ी का ठेला लगाते हैं। वह सुबह ११ बजे भोजन करने के बाद पत्नी द्वारकाबाई के साथ बैंक में रुपए निकालने गए थे। इस दौरान उनकी 16 वषीय बेटी सुगना घर पर अकेली थी। करीब 12.45 बजे में घर की तरफ पहुंचा तो मदनलाल के मकान से धुआं उठता देख लोगों को बुलाया। दरवाजा अंदर से लगा था, जिसे तोड़कर देखा तो सुगना का शव जल रहा था। बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही आसपास के लोगों ने आग को बुझा दी थी। उदयलाल ने बताया कि बाद में फोन पर मदन और उनकी बड़ी बेटी को सूचना दी, जिसका पड़ोस में ही विवाह हुआ है।

पिता ने कहा सिलेंडर लीक या शार्ट सर्किट से हुआ हादसा
पिता मदनलाल का कहना था कि सिलेंडर लीक होने या शार्ट सर्किट से हादसा हुआ है। जबकि एफएसएल प्रभारी डॉ. गायकवाड़ ने जांच में पाया कि घर में रखे सिलेंडर से न तो आग लगी है और न ही सिलेंडर जला है। घर में शार्ट सर्किट के संकेत भी नहीं मिले हैं क्योंकि कमरे में रखी टीवी सुरक्षित थी। परंतु जब टीम ने शव को उठाया तो नीचे से केरोसिन व प्लास्टिक की अधजली कैन मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी ने माता पिता के जाने के बाद अंदर से दरवाजा लगाकर घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती।

परिजनों के बयान और जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल मृतका के परिजनों से बात नहीं हो पाई है, जिला अस्पताल में शव को पीएम के लिए रखा है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की किशोरी ने आत्महत्या क्यों की है।
- शिवा निनामा, टीआई, देवासगेट

इनका कहना ....
प्रथम दृष्टया जो सबूत सामने आए हैं उनसे साफ है कि किशोरी ने केरोसिन डालकर आत्महत्या की है। किशोरी 100 प्रतिशत जल गई है हालांकि उसके बाल के कुछ नमूने बचे हैं जो फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।
- डॉ. प्रीति गायकवाड़, एफएसएल अधिकारी