4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस में बने तमंचों से यूपी, राजस्थान, एमपी में फैलाया जा रहा आतंक

पुलिस ने पकड़ी फैक्ट्री, 50 तमंचे बरामद, पांच हजार तमंचे बेचने की बात कबूली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 7:51 PM IST

 illegal weapon factory

illegal weapon factory

हाथरस। कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने ब्रह्माधर्म कांटे के पीछे से एक खाली प्लाट में से अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने इस फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान 50 नए बने हुए 315 बोर के तमंचे बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार इन तमंचों की सप्लाई बरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी,लखनऊ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में की जाती थी। इन क्षेत्रों में आतंक का खेल खेला जाता था। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद इन क्षेत्रों में होने वाली वारदातों में कमी आएगी।

यह भी पढ़े

हिंदू संगठन नकवी पर हमलावर, पुतले पर चलाईं तलवारें, कहा ऐसा ही हश्र होगा
महिला को इस झांसे में रखते रहे दरोगाजी, अब आई आफत

खाली प्लाट में चल रहा था कारखाना

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने बताया है कि कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा उनकी टीम ने ब्रह्माधर्म काँटा के पीछे नई बस्ती में खाली प्लॉट पर छापा मारा तो वहां अवैध रूप से शस्त्र बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चरनजीत सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी बाकानेर थाना कासगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त साहब सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह निवासी ब्रह्माधर्म काँटा भाग जाने में सफल हो गया।

यह भी पढ़े
सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताने पर यूपी के डिप्टी सीएम, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के खिलाफ परिवाद सीता को टेस्ट ट्य

पहले भी हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार चरनजीत सिंह वर्ष2013 में थाना सासनी गेट अलीगढ में तमंचों सहित गिरफ्तार हो चुका है। उन्होंने बताया कि साहब सिंह ने अगस्त 2017 में सौ तमंचे मुल्लू मौर्या व जहीर खां निवासी जनपद सीतापुर को बेचे थे। उसे मुठभेड़ में एसटीएफ बरेली द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इनके अन्य साथी अन्य जिलों में तमंचे बनाने का काम करते थे। तमंचों के ऑर्डर आने पर डिमांड पूरी की जाती थी। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि चरनजीत सिंह अब तक करीब 5 हजार तमंचे बेच चुका है।

यह भी पढ़े



भाजपा विधायक की दबंगई कमरा ना मिलने पर कर्मचारियों को पीटा

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश