विविध भारत

बुराड़ी स्टाइल में एक पुलिसवाला भी मोक्ष के लिए फंदे पर झूला, तांत्रिक पर लगे आरोप

पति घर-बार छोड़ तांत्रिक गतिविधियों में रहता था लिप्त, पत्नी ने लगाया आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप

2 min read
बुराड़ी स्टाइल में एक पुलिसवाला मोक्ष के लिए फंदे पर झूला, तांत्रिक पर लगे आरोप

रेवाड़ी। बुराड़ी कांड की तरह एक और मामले में मोक्ष प्राप्ति की बात सामने आई है। एक पुलिस वाला तांत्रिक के जाल में इस कदर फंसा की अपना घर बार छोड़ सिर्फ मोक्ष को अपना लक्ष्य बना बैठा। यहां तक की अपने मासिक वेतन को भी उसने दांव पर लगा दिया। हरियाणा के रेवाड़ी में यह मामला सामने आया है। बहरामपुर भड़ंगी गांव में दिल्ली पुलिस के एक जवान कर्मवीर ने 30 जुलाई को मंदिर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके आठ दिन बाद उनकी पत्नी ने एक तांत्रिक और उसकी पत्नी पर मोक्ष प्राप्ति को लेकर जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार के एससी एसटी अध्यादेश के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पत्नी शकुंतला ने इसकी शिकायत की थी। महिला की शिकायत पर तांत्रिक उदय और उसकी पत्नी के खिलाफ बावल थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर उदय को गिरफ्तार भी किया जाएगा। पत्नी का आरोप है कि तांत्रिक पूरे परिवार को मौत के घाट उतारना चाहता था। मगर वह उसके जाल में नहीं फंसी।

'घर में भूत-प्रेत का साया'

शकुंतला के अनुसार 2009 में उनके पति कर्मवीर दिल्ली के विवेक विहार थाने में तैनात थे। तब उनकी मुलाकात तांत्रिक उदय सिंह से हुई। उदय दो-तीन बार उनके घर भी आ चुका है। तब उसने बताया था कि घर में भूत-प्रेत का साया है और वह इसका समाधान कर देगा। इस बहाने वह उनसे वसूली भी करने लगा था।

बुराड़ी की तरह पूरे परिवार को मारने की थी तैयारी

त्नी का आरोप है कि त़़ांत्रिक उसके पति को बरगलाने की कोशिश करता था। उसे झूठे तंत्र—मंत्र का झांसा देकर पैसे ऐठता था। उन्होंने बताया कि कर्मवीर को उदय और उसकी पत्नी साधना मोक्ष प्राप्त करने के नाम पर उकसा रहे थे। 30 जुलाई को कर्मवीर ने घर पर आकर उनसे कहा कि वह मोक्ष प्राप्ति के लिए जा रहा है। उसने बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा। उसी दिन कर्मवीर ने मंदिर के पास पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पत्नी ने कहा कि तांत्रिक ने बुराड़ी कांड की तरह उसके पूरे परिवार को मरवाने की तैयारी कर ली थी। हालांकि वह समय रहते सावधान हो गईं। तांत्रिक ने उनके पति को अपनी गद्दी का वारिस बनाने का झांसा भी दे रखा था।

बच्चों से मिलने स्कूल गया था

पत्नी शकुंतला के अनुसार तांत्रिक स्कूल में पढ़ रहे उनके दोनों बच्चों से मिलने भी गया था। इस दौरान स्कूल वालों ने बच्चों से उसे मिलने नहीं दिया। पति की मौत के बाद घर के बिस्तर में तंत्र-मंत्र और मोक्ष प्राप्ति से जुड़ी किताबें मिली थीं। आरोप है कि कर्मवीर की सैलरी भी तांत्रिक ले लेता था। उनका घर खर्च चलना भी मुश्किल हो गया था।

ये भी पढ़ें

ट्रक बना अचानक आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Published on:
10 Aug 2018 11:38 am
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया