विविध भारत

गर्भवती महिला को कंधे पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई डिलीवरी

राहत वाली बात ये है कि इस घटना के बाद मां और बच्चे दोनों ही सही सलामत हैं।

2 min read
Sep 07, 2018
Andhra Woman Delivery

हैदराबाद। हमारे देश में सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा इतना बड़ा है कि कभी-कभी ये जिंदगियों को भी लील जाता है। सड़क की बदहाली की वजह से इस देश में ना जानें कितनी ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में सड़क बदहाली की वजह से एक गर्भवती महिला को करीब 4 किलोमीटर तक उसके परिवारवाले कंधे पर डालकर अस्पताल ले गए। अस्पताल की दूरी 7 किलोमीटर थी, लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। राहत वाली बात ये है कि इस घटना के बाद मां और बच्चे दोनों ही सही सलामत हैं।

सड़क की बदहाली की वजह से गर्भवती महिला को ले जाया गया कंधे पर

जानकारी के मुताबिक, ये मामला बीते 4 सितंबर का है। विजयनगरम जिले के ये गांव मुख्य सड़क से कटा हुआ है। यहां सालों से सड़कों की बदहाली बनी हुई है। इसकी बानगी तब और देखने को मिल गई जब इस गर्भवती महिला को डिलिवरी के लिए 4 किलोमीटर तक कंधे पर ले जाया गया। परिवार के लोगों ने एक बड़े से बांस में लंबी से चादर को बांधा और उसके बाद महिला को उस झूले में बिठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल से कुछ दूर पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रशासन ने गांववालों की शिकायत पर नहीं की है कोई सुनवाई

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ी इलाके में बसा ये गांव मुख्य सड़क मार्ग से एकदम कटा हुआ है। यहां आए दिन लोगों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांववालों का कहना है कि कई बार प्रशासन के अधिकारियों से परेशानियों के बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई।

केरल से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

सिर्फ आंध्र प्रदेश ही नहीं बल्कि केरल से भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है, जहां 29 जून को केरल के पलक्कड़ जिले की गर्भवती को इसी तरह अस्पताल ले जाया गया था। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ। तब लोग महिला को कंधों पर 12 किलोमीटर दूर ले गए थे। ताकि उसे सड़क पर मौजूद जीप से अस्पताल पहुंचाया जा सके।

वहीं इसके एक महीने बाद ही यानि कि 29 जुलाई को विजयनगरम में ही ऐसी घटना सामने आई थी, जहां सड़क की बदहाली की वजह से गर्भवती महिला को करीब 12 किलोमीटर तक कंधे पर ले जाया गया था।

Published on:
07 Sept 2018 04:18 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर