विविध भारत

लाल किले पर किसानों ने फहराया झंडा, दिल्ली पुलिस के सामने किया शक्ति प्रदर्शन

भारतीय इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब किसानों ने लाल किले पर कब्जा ही नहीं किया बल्कि वहां पर अपना झंडा भी फहरा दिया है।
less than 1 minute read
Jan 26, 2021
A protestor hoists a flag from the ramparts of the Red Fort in Delhi
A protestor hoists a flag from the ramparts of the Red Fort in Delhi

नई दिल्ली। भारतीय इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब किसानों ने लाल किले पर कब्जा ही नहीं किया बल्कि वहां पर अपना झंडा भी फहरा दिया है। किसानों का कहना है कि यह किसानों का शक्ति प्रदर्शन किया है। इसमें कोई बुराई नहीं है। जिस तरह से पॉलिटिकल पार्टियां अपना शक्ति प्रदर्शन करती हैं, उसी तरह से किसान भी अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस मूक दर्शक बने हुए दिखाई दिए।

ताजा जानकारी के अनुसार अब पुलिस भी हरकत में आई हैं और पुलिस ने लाल किले के मुख्य ध्वजारोहण वाली जगह से किसानों को हटाने का प्रयास कर रही है। किसानों का लाल किले की ओर आना बादस्तूर जारी है। जानकारों की मानें तो यह आजादी के बाद पहली बार देखने को मिला है कि जब भारी संख्या किसान लाल किले पर पहुंचकर कब्जा कर लिया और अपना झंडा भी फहरा दिया। उससे पहले किसान 80 के दशक में 6 लाख किसान दिल्ली आए और इंडिया गेट से वापस लौट गए थे।

Updated on:
26 Jan 2021 02:59 pm
Published on:
26 Jan 2021 02:33 pm