विविध भारत

देश में 15 नवंबर तक हुए कोरोना के 12,56,98,525 सैम्पल टेस्ट : ICMR

आईसीएमआर ने कोरोना सैम्पल टेस्ट बढ़ाने का फैसला लिया। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई सबकी चिंता।

less than 1 minute read
coronavirus
ICMR

नई दिल्ली। ठंड के साथ कोरोना के नए मामलों में आई तेजी के बाद भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( ICMR ) ने कोरोना वायरस संक्रमण के सैम्पल टेस्ट बढ़ाने का फैसला लिया है। इस महीने में 15 नवंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 12,56,98,525 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से 8,61,706 सैंपल टेस्ट शुक्रवार को किए गए थे। इसके साथ ही आईसीएमआर ने एक बार फिर कोरोना सैम्पल टेस्ट का साइज बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के 30,715 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 88,45,617 हो गई है। जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,30,109 हो गई है। दिल्ली में रविवार को 3,235 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोरोना सकारात्मकता दर 15.33 प्रतिशत हो गई है जिसे देश की राजधानी के लोगों के चिंताजनक माना जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार को 300 और ICU बेड और डबल RT-PCR परीक्षण क्षमता जोड़ने को कहा है।

Updated on:
16 Nov 2020 09:52 am
Published on:
16 Nov 2020 09:47 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन