विविध भारत

Delhi Election Result 2020 : आप के मुख्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, लिखा- अच्छे होंगे 5 साल

साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Vidhan Sabha Chunav ) में बीजेपी ( BJP ) को 32 सीटों पर जीत मिली थी और वह बहुमत के आंकड़े से चार सीट कम रह गई थी।
2 min read
AAP Party Poster before Election Result
AAP Party Poster before Election Result

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) का परिणाम आने से पहले आम आदमी पार्टी ( AAP ) के मुख्यालय के बाहर नया पोस्टर लगा दिया गया है। आप के इस पोस्टर में लिखा है, ''अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल। इस पोस्टर से यह साफ है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में एक बार अपनी सरकार बनने का रास्ता साफ दिख रहा है।

फिलहाल पोल ऑफ एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 56 सीटों पर जीत मिल सकती है, तो वहीं बीजेपी के खाते में 14 सीटें आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा इस बार कांग्रेस के खाते में एक भी सीट आना मुश्किल दिख रहा है। साल 2015 में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) एक और कार्यकाल हासिल करने की कोशिश में हैं।

आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) में कुल 70 में 67 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस चुनाव में शेष तीन सीटें बीजेपी के हिस्सें में गई थीं। जबकि उस समय कांग्रेस एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी।

साल 2015 का चुनाव कांग्रेस के लिहाज से काफी निराशाजनक रहा था। इसकी एक वजह ये है कि साल 1998 से 2013 तक कांग्रेस लगातार 15 साल दिल्ली की सत्ता में रह चुकी थी। इस बार भी कांग्रेस की नाव डूबने में कोई कसर बाकी नहीं रह गई। इसलिए अबकी बार के चुनाव में कांग्रेस को वोट कटुआ पार्टी के तौर पर देखा जा रहा है।

2015 के विधानसभा चुनाव में AAP को 54.3 प्रतिशत वोट मिले थे। बीजेपी 32.3 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही थी और कांग्रेस को महज 9.7 प्रतिशत वोट ही नसीब हो पाए थे, दो साल पहले साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आप ने 28 सीटें जीतकर आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन गठबंधन की यह सरकार ज़्यादा समय तक नहीं चल पाई थी।

Updated on:
11 Feb 2020 12:45 pm
Published on:
11 Feb 2020 08:59 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर