विविध भारत

दिल्‍ली नगर निगम उपचुनाव: AAP ने चार सीटों पर मारी बाजी, केजरीवाल बोले-जनता ने भरोसा जताया

Highlights सीएम बोले, 13 हजार करोड़ सीएम से मांगने वाले होर्डिंग लगाए थे, इसे जनता ने पसंद नहीं किया। कहा, भाजपा के 15 साल के काम से दिल्ली की जनता इतनी दुखी है कि जीरो पर ला दिया।
less than 1 minute read
AAP leader Arvind Kejriwal Birth Day to be celeberated in Rajasthan
सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन पांच में चार सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

गुजरात के निकाय चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भाजपा को दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में खाली हाथ रहना पड़ा है। 'आप' के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने राजधानी के लोगों को बधाई दी है।

केजरीवाल ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं लोगों ने दिल्‍ली सरकार के कामों पर भरोसा जताया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई, आपको बधाई। ये परिणाम बताते हैं कि एक बार फिर AAP की दिल्ली सरकार के कामों पर भरोसा जताया गया है। अच्छे काम पर मोहर लगाई।

दिल्‍ली के सीएम का कहना है कि दिल्ली में चारों तरफ MCD ने गंदगी मचा रखी है। इन्होंने 13 हजार करोड़ सीएम से मांगने वाले होर्डिंग लगाए थे, इसे जनता ने पसंद नहीं किया। सीएम ने कहा कि हमने इनका सारा पैसा दिया, सब लूटने के बाद ये और मांगते हैं और जनता ये समझ गई।' उन्‍होंने कहा कि हमें केंद्र से मदद नहीं मिलती है। मगर हम रोते नहीं हैं। हम पैसा मांगते भी हैं और अपने लोगों को तनख्वाह भी देते हैं।'

केजरीवाल ने कहा कि नतीजे बताते हैं कि दिल्ली की जनता AAP सरकार के काम से संतुष्ट है। वहीं भाजपा की एक भी सीट न आना दिखाती है कि भाजपा के 15 साल के काम से दिल्ली की जनता इतनी दुखी है कि जीरो पर ला दिया।

Updated on:
03 Mar 2021 05:14 pm
Published on:
03 Mar 2021 03:51 pm