विविध भारत

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता का बयान, बालाकोट एयरस्ट्राइक में मारे गए होंगे 250-300 आतंकी

बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बोले अभिनंदन के पिता रिटायर्ड एयर मार्शल सिम्हाकुट्टी वर्धमान एयरस्ट्राइक में मारे गए होंगे 250-300 आतंकी एयरस्ट्राइक में लेजर-गाइडेड स्मार्ट बम का इस्तेमाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 2:00 PM IST
S Varthaman
विंग कमांडर अभिनंदन के पिता का बयान, बालकोट एयरस्ट्राइक में मारे गए होंगे 250-300 आतंकी

नई दिल्ली। बालकोट एयरस्ट्राइक के एक महीने हो चुके हैं। लेकिन, इस कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर अब भी सवाल उठते रहते हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुनावी सभाओं में इसका जिक्र करते हैं। वहीं, अब इस कार्रवाई को लेकर विंग कमांडर अभिनंदन के पिता रिटायर्ड एयर मार्शल सिम्हाकुट्टी वर्धमान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस एयरस्ट्राइक में 250 से तीन सौ आतंकी मारे गए होंगे।

बालाकोट में 250-300 आतंकी मरे होंगे- सिम्हाकुट्टी वर्धमान

आईआईटी मद्रास में छात्रों के साथ एयरस्ट्राइक पर बातचीत करते हुए सिम्हाकुट्टी वर्धमान ने कहा कि इस कार्रवाई में लेजर-गाइडेड स्मार्ट बम का इस्तेमाल किया गया। जिसमें कम से कम 250-300 आतंकी मारे गए होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय एयरफोर्स ने एयरस्ट्राइक तब किया, जब कैंप के भीतर काफी संख्या में आतंकी मौजूद थे। भले ही वहां पर बिल्डिगों को नुकसान कम पहुंचा हो, लेकिन मरने वाले अतंकियों की संख्या काफी ज्यादा होगी। गौरतलब है कि सरकार की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 250-300 तीन आतंकी मारे गए हैं। जिस पर विपक्ष ने इस कार्रवाई के सबूत मांगे।

'पाक को इस हमले का बिल्कुल ही अंदाजा नहीं'

अभिनंदन के पिता सिम्हाकुट्टी वर्धमान वे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर के लिए सात एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरे। पाकिस्तान को लगा कि हम बहावलपुर में हमला करने के लिए बढ़ रहे हैं और उसने हमारे फाइटर एयरक्राफ्ट का मुकाबला करने के लिए F-16 विमान भेज दिए। उसी दौरान हमने बालाकोट स्थित आतंकी कैंप पर हमला बोल दिया। इस पूरे खेल में पाकिस्तान एयरफोर्स को हमने पूरी तरह से चकमा दे दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लग सका कि हम उनके क्षेत्र में घुस चुके हैं।

Updated on:
4 Apr 2019, 2:00 PM IST
Published on: