विविध भारत

सेनेटरी पैड को लेकर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने पीएम मोदी के सामने रखी यह डिमांड

अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने सेनेटरी पैडपर जीएसटी लगाए जाने का विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के सामने एक मांग भी
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 9:22 PM IST
twinkal khanna

नई दिल्ली। आम आदमी के बाद अब फिल्मी सितारें भी सेनेटरी पैडपर जीएसटी लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया है। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि हम महिलाओं को एक अलार्म दे दीजिए ताकि हमें बार-बार भागकर वॉशरुम न जाना पड़े। बता दें कि एक जुलाई से केंद्र सराकर ने एक देश-एक टैक्स की नीति के तहत जीएसटी लागू किया है।

कपड़ों पर आता रहा ब्लड, बिना सेनेटरी पैड दौड़ी मैराथन

सेनेटरी पैड पर 12 फीसदी जीएसटी
सेनेटरी पैड पर जीएसटी के फैसले का विरोध कई महिला संगठन और विपक्ष की पार्टियां भी कर चुकी हैं। हालांकि रोजमर्रा की चीजों पर सरकार कोई जीएसटी नहीं लगा रही, लेकिन महिलाओं के लिए आवश्क सेनेटरी पैड पर 12 फीसदी की दर से जीएसटी लागू है।


ओवरफ्लो अलार्म पर लगा दो जीएसटी
एक सम्मान समारोह में बोलते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा कि हमें सेनेटरी पैड पर जीएसटी नहीं चाहिए। दरअसल हमें एक अलार्म की जरुरत है, जों हमें ओवरफ्लो के बारे में पहले से बता दें। ताकि महिलाओं को 100 बार वॉशरुम के चक्कर ना लगाने पड़े। इससे हमारा समय भी बचेगा। अगर ऐसा कुछ प्रोडक्ट बाजार में आता है तो उसपर जीएसटी से हमें कोई परेशानी नहीं है।


करवाचौथ से कोई फायदा नहीं
करवाचौथ व्रत को लेकर भी ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवाचौथ व्रत करती हैं। मेरे दोस्त करण जौहर ने तो इसे फिल्मों में लाकर अमर कर दिया है। मुझे लगता है कि 33 करोड़ देवी देवता इस पुकार को नहीं सुनते हैं, इसीलिए महिलाओं से मैं कहना चाहूंगी कि इस व्रत का कोई फायदा नहीं है।


फिल्म पैडमैन को प्रोड्यूस कर रही हैं ट्विंकल
बता दें कि ट्विंकल खन्ना इन दिनों सच्ची घटना पर आधारित फिल्म पैडमैन को प्रोड्यूस कर रही हैं, जो उनके होम प्रोडक्शन मिसेज फनीबोन्स मूवीज के बैनर तले बनी हैं। फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे अहम भूमिका में हैं।

Published on: