विविध भारत

केरल में 94 साल बाद प्रलय, 20 हजार मकान और 10 हजार किमी सड़क बर्बाद

प्रदेश के सीएम ने केरल में आई बाढ़ के बाद केंद्र से बाढ़ राहत के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है।

2 min read
बाढ़

नई दिल्‍ली। केरल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। पिछले 94 साल के इतिहास में इतनी बारिश कभी नहीं हुई और न ही इतने बड़े पैमाने पर कभी वहां के लोगों को जलप्रलय का सामना करना पड़ा। सही मायने में कहा जाए तो लगातार भीषण बारिश से केरल में प्रलय की स्थिति है। 20 हजार से अधिक मकान और 10 हजार किलोमीटर से ज्‍यादा की संड़के बर्बाद हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक 186 लोगों की जान जा चुकी हैं। केरल में बाढ़ से अधिकांश जिलों में भीषण तबाही की स्थिति है। सड़क और रेल संपर्क बुरी तरह से प्रभावित है।

सीएम ने राहत के लिए 1220 करोड़ की मांग की
केरल के सीएम विजयन ने केन्द्र से तत्कालिक राहत और पुनर्वास के लिए 820 करोड़ रुपए के अलावा 400 करोड़ रुपए की सहायता राशि की मांग की है। उन्होंने केन्द्र की टीम को नुकसान का जायजा लेने दोबारा भेजने की अपील की है। सीएम ने केन्द्र से चार हफ्तों के अंदर स्पेशल पैकेज दिए जाने की भी मांग की है। उन्‍होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा एरियल सर्वे करने और मुआवजे राशि की घोषणा पर आभार प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें

केरल: बारिश से प्रभावित लोगों के लिए राजनाथ सिंह ने 100 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान
शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 20 हजार मकान और राज्य की करीब 10 हजार किमी लंबी सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 8316 करोड़ के नुकसान का अंदाज लगाया जा रहा है। भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 186 जान जा चुकी है। इससे प्रभावित करीब 10 हजार लोग राहत शिवरों में भेजे जा चुके हैा।

100 करोड़ तत्‍काल देने की घोषणा
केरल में बाढ़ से प्रभावित इलाकों को केंद्रीय गृह मंत्री से रविवार को एरियल सर्वे किया। उन्‍होंने विभिन्‍न क्षेत्रों का एरियल सर्वे करने के बाद 100 करोड़ रुपए की तत्‍काल राहत की घोषणा की है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने केंद्र से हर संभव सहायता मुहैया कराने की बात सीएम विजयन की है। उन्‍होंने राज्‍य सरकार को हर स्‍तर पर सहयोग का आश्‍वासन दिया है।

14 में से 10 जिले प्रभावित
आपको बता दें कि केरल में 1924 के बाद दूसरी बार सबसे भयानक बाढ़ के दौर से गुजरना पड़ा है। उसके 14 में से 10 जिले इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। वहीं बड़े बांधों के ज्यादातर गेट खोलने पड़ गए। जन-धन का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से संबंध बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए
Updated on:
13 Aug 2018 11:26 am
Published on:
13 Aug 2018 08:31 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग