
नई दिल्ली। देश में इन दिनों मौसम का मिजाज भी लगातार बिगड़ रहा है। कभी आधीं-तूफान, कभी तेज बारिश , तो कभी धूल वाला तूफान। विगत कुछ दिनों में मौसम ने देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। वहीं, एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
एक हफ्ते और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग द्वारा जारी इस चेतावनी के अनुसार अलग-अलग इलाकों तेज आंधी के साथ-साथ तूफान भी आ सकता है। विभाग की मानें तो देश के अलग-अलग इलाकों में आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने 18 जून से लेकर 22 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जून को कोंकण और गोवा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, केरल, कर्नाटक का तटीय क्षेत्र और अंडबार-निकाबार द्वीप वाले इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, रयालसीना, उत्तरी आंध्र प्रदेश का तटीय इलाका, तेलंगाना और कर्नाटक के भीतरी इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में सख्त गर्मी और गरम हवा चलने का अनुमान जताया गया है।
इसके अलावा विभाग का कहना है कि 20 जून को भी कोंकण और गोवा में काफी तेज बारिश होगी। जबकि, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक का तटीय क्षेत्र और अंडबार-निकोबार के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, तमिलनाडु, रयालसीना, उत्तरी आंध्र प्रदेश का तटीय इलाका, तेलंगाना और साउथ कर्नाटक के इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। 21 और 22 जून को भी इन इलाकों में ऐसा ही मौसम रहेगा। इसलिए, विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहीं बाहर निकलने से पहले एक बार इसके बारे में जरूर पता कर लें।