विविध भारत

महाराष्ट्र में फिर भड़क उठा मराठा आंदोलन, पुणे में हाईवे और रेलवे ट्रैक को किया जाम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठाओं की मांग को लेकर गुरुवार को एक मीटिंग भी बुलाई है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 4:21 PM IST
Maratha Band
Maratha Band

पुणे। लगता है कि महाराष्ट्र एकबार फिर से मराठा आंदोलन की आग में जल सकता है। बड़ी खबर पुणे से आ रही है, जहां पर आंदोलनकारियों ने मुंबई-पुणे हाईवे को जाम कर दिया है तो वहीं रेलवे ट्रैक को भी प्रदर्शनकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। 'मराठा क्रांति मोर्चा' के लोगों ने एकबार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। हैरानी वाली बात ये है कि एक तरफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को लेकर बैठक बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने पुणे में हंगामा करना शुरू कर दिया है।

सीएम की बैठक से पहले पुणे में हाईवे को किया जाम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो बैठक बुलाई है उसमें सभी मंत्रियों को भी शामिल होना है। पुणे में फिर से हिंसक घटनाओं में अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं है। आपको बता दें कि मराठा समुदाय शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से राज्यव्यापी प्रदर्शन कर रहा है। राज्य में हिंसक घटनाओं के बाद सीएम ने इस पूरे मामले पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के विरोध का संज्ञान लिया है और इस पर कई फैसले लिए हैं। सरकार उनसे बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए कानून बनाया था लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसपर स्टे लगा दिया था। सीएम के आश्वासन के बाद बुधवार को आंदोलन वापस ले लिया गया था, लेकिन गुरुवार को राज्य में फिर से कई जगहों पर हिंसक घटनाओं की खबर है।

बुधवार को सीएम के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था आंदोलन

इससे पहले, प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए। बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद का आह्वान किया था। इसके बाद मुंबई में कई जगहों पर बीएसटी बसों पर पथराव किया गया। ठाणे में ट्रेनें रोक दी गईं। लेकिन बुधवार की दोपहर तक हिंसा तेज होते देख मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद वापस ले लिया था।

Updated on:
26 Jul 2018, 4:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान