विविध भारत

दिल्ली के पास पहुंचे आंदोलनकारी किसान, ड्रोन से रखी जा रही है नजर

दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन तैनात। दिल्ली की सभी सीमाएं सील, अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात।
less than 1 minute read
drone
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन तैनात।

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा के किसानों की कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र, हरियाणा, दिल्ली और और उत्तर प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसका मकसद किसानों के मार्च से दिल्ली में कामकाज को प्रभावित होने से बचाना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-फरीदाबाद की सीमा पर सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा तैनात किए गए हैं। ताकि किसानों की आवाजाही की सटीक जानकारी सरकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिल सके।

दिल्ली, यूपी और हरियाणा की सीमाएं सील

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ मार्च निकालते हुए पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की ओर आ रहे हैं। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान आज दिल्ली पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर किसानों के दिल्ली चलो मार्च को विफल बनाने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकान ने सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही पंजाब से लगे रास्तों पर अवरोधक लगा दिए हैं। पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा को भी निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Updated on:
26 Nov 2020 10:41 am
Published on:
26 Nov 2020 10:33 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर