विविध भारत

AIIMS के डॉक्टर करेंगे अध्ययन, इंसान के शव में कितनी देर तक जिंदा रह सकता है Covid-19

अध्ययन के लिए कोरोना मृतक के कानूनी वारिस से सहमति लेना जरूरी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि मृतक के शरीर में वायरस कब तक जिंदा रहता है एम्स का यह अध्ययन अपने आप में पहला शोध होगा

2 min read
एम्स का यह अध्ययन अपने आप में पहला शोध होगा।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक एम्स के डॉक्टर अब कोरोना वायरस पर अध्ययन करेंगे। अध्ययन का मकसद इस बात का पता लगाना है कि एक मृत इंसान के शरीर में कोरोना वायरस कब तक जिंदा रह सकता है। क्या इससे संक्रमण का फैलाव हो सकता है।

इसके लिए एम्स के डॉक्टर कोविड-19 ( Covid-19 ) से मरने वाले व्यक्ति का पोस्टमार्टम ( Postmortem ) करने पर भी विचार कर रहे हैं।

अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ( Forensic department Chief Dr Sudhir Gupta ) ने कहा कि इस अध्ययन से यह पता लगाने में भी मदद मिलेगी कि विषाणु कैसे मानव अंगों पर असर डालता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए मृतक के कानूनी वारिस से सहमति अवश्य ली जाएगी। इस अध्ययन में रोग विज्ञान और अणुजीव विज्ञान जैसे कई और विभाग भी शामिल होंगे।

डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया है कि यह अपने आप में पहला अध्ययन होने जा रहा है। इसलिए सावधानीपूर्वक इसकी योजना बनानी होगी। इससे हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि वायरस शरीर पर क्या असर डालता है। साथ ही इससे यह भी पता लगाने में मदद मिलेगी कि कोरोना वायरस किसी मृत शरीर में कितने समय तक जीवित रह सकता है।

कोरोना वायरस को लेकर अभी तक चिकित्सा विज्ञान के वैज्ञानिकों की धारणा यह है कि किसी शव में वायरस धीरे-धीरे खत्म होता है लेकिन अभी शव को संक्रमण मुक्त घोषित करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है।

इस बारे में आईसीएमआर ( ICMR ) ने मंगलवार को कहा था कि कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों का बिना चीर-फाड़ किए पोस्टमार्टम करने की तकनीक अपनाने की सलाह दी जाती है। आईसीएमआर ने कहा था कि कोविड-19 से मरने वाले लोगों में फॉरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए चीर-फाड़ करने वाली तकनीक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मुर्दाघर के कर्मचारियों के अत्यधिक ऐहतियात बरतने के बावजूद शव में मौजूद द्रव तथा किसी तरह के स्राव के संपर्क में आने से इस जानलेवा रोग की चपेट में आने का खतरा हो सकता है।

Updated on:
22 May 2020 04:40 pm
Published on:
22 May 2020 04:37 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग