विविध भारत

PatrikaNews@10AM: एअर इंडिया सिस्टम को बहाल किया गया, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें

1- एअर इंडिया सिस्टम को बहाल किया गया 2- आज आएंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 3- श्रीलंका धमाकों में जांच को आगे ले जाएगा NIA 4- श्रीलंका आतंकी हमले के बाद पुलिस रेड में 15 आतंकी ढेर 5- ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल-वे पर बड़ा हादसा  
2 min read
news of the Hour
PatrikaNews@10AM: एअर इंडिया सिस्टम को बहाल किया गया, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें

1- एअर इंडिया सिस्टम को बहाल किया गया

3:30 बजे से डाउन था सर्वर- अश्वनी लोहानी

दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट पर फंसे थे सैकड़ों यात्री

भारत के साथ विदेश में भी एअर इंडिया का सर्वर डाउन हो गया था

कुछ यात्रियों ने कहा कि पिछले 3 से 5 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं

शिकायत पर एअर इंडिया के कर्मचारी संतोषजनक जवाब भी नही दे रहे थे

मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे थे कम से कम 2 हजार यात्री

पूरे भारत में SITA सॉफ्टवेयर डाउन होने से यात्रियों को हुई मुश्किलें

2- आज आएंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट

58 लाख छात्रों का इंतजार 12:30 बजे होगा खत्म

बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in नतीजे जारी करेंगे

upresults.nic.in पर परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे यूपी बोर्ड

results.nic.in और upmsp.edu.in पर परीक्षार्थी अपने परिणाम देख सकते हैं

SMS केे माध्यम से भी छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं

10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए UP10 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें

12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिएUP12 रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें

3- श्रीलंका धमाकों में जांच को आगे ले जाएगा NIA

एनआईए को भारतीय संदिग्ध के शामिल होने का शक

कम्प्यूटर इमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम ने इस साजिश के कई अहम पहलुओं का खुलासा किया

एजेंसी जानना चाहती है कि श्रीलंका में धमाकों के तार कहीं भारत तो नहीं पहुंचते हैं

भारत ने लंका को काफी समय पहले दे दी थी चर्च और भारतीय दूतावास पर हमले की खबर

इस्लामिक स्टेट के कॉयम्बटूर और केरल मॉड्यूल एजेंसी की जांच के निशाने पर हैं

कोयम्बटूर मॉड्यूल के कथित सदस्यों से धमाकों के सिलसिले में पूछताछ की तैयारी

आईएस केरल मॉड्यूल जून 2016 में आईएसआईएस के लिए लड़ने अफगानिस्तान गए थे

4- श्रीलंका आतंकी हमले के बाद पुलिस रेड में 15 आतंकी ढेर

मुठभेड़ के बाद एक घर से 15 लोगों की लाश बरामद की गई हैं

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए 15 लोगों में से 3 संदिग्ध आतंकी भी हैं

श्रीलंका के ईस्ट कोस्ट इलाके में रात भर गोलीबारी चली

घर में आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने रेड की

पुलिस की रेड के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी

बाटिकालोओ शहर के दक्षिणी इलाके में मुठभेड़ में संदिग्ध आतंकी मारे गए

श्रीलंका की सेना के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की है

5- ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल-वे पर बड़ा हादसा

ईस्टर्न पेरीफेरल पर तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है

जबकि हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

ईस्टर्न पेरीफेरल लगातार बढ़ रहे हैं सड़क हादसे

ईस्टर्न पेरीफेरल बना मौत का एक्सप्रेस-वे

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
27 Apr 2019 10:12 am
Published on:
27 Apr 2019 10:12 am
Also Read
View All