विविध भारत

Air Pollution: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण एनसीएपी के तहत 23 राज्यों में दिल्ली, झारखंड और यूपी सर्वाधिक प्रदूषित राज्य दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 के पार
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2020, 7:15 AM IST
Air Pollution in delhi
दिल्ली में बढ़ रहा वायु प्रदूषण

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट ( Corornavirus ) के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ( Air Pollution )लगातार अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के खतरे के बीच बढ़ रहे वायु प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में ही दर्ज की जा रही है। गुरुवार की बात करें तो दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है।

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली पॉल्युशन कंट्रोल कमिटी की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को आनंद विहार में AQI का स्तर 401 दर्ज किया गया है। जो गंभीर श्रेणी में आता है। जबकि अलीपुर में ये आंकड़ा 405 रहा वहीं वजीरपुर में AQI 410 तक पहुंच गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत सूचीबद्ध 23 राज्यों में दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश सर्वाधिक प्रदूषित राज्यों में दर्ज किए गए हैं।
कार्बन कापी और रेस्पायरर लिविंग की तरफ से किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

Published on: