Amarnath Yatra का चौंकाने वाला वीडियो अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बन गए ITBP जवान 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलती है अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा पर निकाले श्रद्धालु खुशी खुशी बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें, इसके लिए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ( ITBP jawan) के जवान दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ मुश्किल वक्त में फरिश्ते की भूमिका भी अदा कर रहे हैं। Amarnath yatra का इसका एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है।
9 सेकेंड का हैरान करने वाला वीडियो
ITBP ने नौ सेकेंड का एक चौंकाने वाला वीडियो ट्वीट किया है। इसमें जब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल बेस कैंप ( Baltal Base Camp ) से आगे बढ़ रहे थे, तभी पहाड़ियों में भूस्खलन हो गया। ये देख यात्रियों का जत्था तो घबरा गया लेकिन आईटीबीपी के जवानों ने हैरान करने वाला कदम उठाया।
श्रद्धालुओं के लिए शील्ड बन गए जवान
बालटाल मार्ग तैनात जवान पहाड़ियों से गिरते पत्थर टुकड़ों के आगे दीवार की तरह खड़े हो गए। बगैर खुद की परवाह किए वे शील्ड (कवच) बन गए, ताकि श्रद्धालुओं को चोट ना आ सके। जवानों ने अगर मानव श्रृंखला बनाकर ये कदम न उठाया होता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि दूसरी ओर गहरी खाई भी थी।
45 दिन चलती अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरू हुई, जो 45 दिन बाद, 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। दुर्गम पहाड़ियों की श्रृंखला में स्थित अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर है। हर साल गुफा में बनने वाली बर्फ की विशाल संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है।