विविध भारत

अमरपुरी इस तहखाने में किया करता था महिलाओं से दुष्कर्म, हफ्ते में दो से तीन बार करता था इसका इस्तेमाल

पुलिस जांच में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तहखाने में जाने से पहले अमरपुरी श्मशान जाकर नशा करता था।

2 min read
Jul 30, 2018
अमरपुरी इस तहखाने में किया करता था महिलाओं से दुष्कर्म, हफ्ते में दो से तीन बार करता था इसका इस्तेमाल

फतेहाबाद। अमरपुरी उर्फ बिल्लू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को उसके ठिकाने पर एक तहखाना मिला हैं। बताया जा रहा है कि इसी तहखाने में बाबा महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसके आसपास रहने वाले कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाबा हफ्ते में दो से तीन बार इस तहखाने का इस्तेमाल लोगों से मिलने के लिए करता था। यहीं पर वह लोगों को अपने तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में इस तहखाने में तंत्र-मंत्र से जुड़ी कुछ वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं।

दुष्कर्म से पहले जाता था श्मशान

ये भी पढ़ें

खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना,बाढ़ जैसे हालात

यहां के लोगों का कहना है कि तहखाने में तंत्र-मंत्र का जाप करने से पहले वह श्मशान में लाशों के पास बैठता था। यहां पर वह नशा करता था। कुछ लोगों का दावा है कि श्मशान में उसने कई नशीले पदार्थ छिपा कर रखे थे। श्मशान पर नशा करने के बाद वह तहखाने में जाकर महिलाओं से रेप किया करता था और उनका वीडियो बनाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बाबा के पास से महिलाओं की 120 अश्लील वीडियो बरामद की गई हैं। उसने इन महिलाओं से रेप की बात कबूली है। इन वीडियो से वह महिलाओं को ब्लैकमेल किया करता था। दरअसल बाबा के खिलाफ शिकायत मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने अमरपुरी आश्रम में छापेमारी की थी। जहां पुलिस को वीडियो के साथ-साथ नशीली जड़ी-बूटी,नशे की गोलियां, भभूत जैसी कई अन्य चीजें मिलीं।

1984 में टोहना आया था

अमरपुरी उर्फ बिल्लू 1984 में टोहना आया था। अपना खर्च निकालने के लिए सबसे पहले उसने रेहड़ी लगाई थी। इस पर वह समोसे और जलेबी बेचा करता था। उस वक्त रोजमर्रा के लिए घर का खर्च निकाल लेता था। इलाके लोग शाम को उसकी रेहड़ी पर नाश्ते के लिए एकत्र होते थे। बीते कुछ सालों से उसकी दुकान बंद थी। वह रेहड़ी वालों से मंदिर का महंत बन चुका था। बिल्लू बाबा की घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश तब हुआ, जब दो पीड़ित महिलाएं हाल ही में थाने पहुंची। इन महिलाओं की शिकायत पर बाबा की जांच हुई, जिसके बाद उसका कच्चा-चिट्ठा सामने आया।

ये भी पढ़ें

कैथल: युवक ने युवती को गलत जानकारी देकर होटल में बुलाया और फिर किया गैंगरेप
Published on:
30 Jul 2018 09:23 am
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा