
नई दिल्ली। उत्तर भारत में हो रही लगातार भारी बारिश ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों के हालात असामान्य कर दिए हैं। आलम यह है कि भारी बारिश ने यमुना का जलस्तर बढ़ा दिया है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना ने दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगाता छोड़े जा रहे पानी की वजह से शनिवार रात तक यमुना जलस्तर बढ़कर 205.3 मीटर तक पहुंच गया। मौजूदा समय में नदी का बहान खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है।