
कैथल: युवक ने युवती को गलत जानकारी देकर होटल में बुलाया और फिर किया गैंगरेप
कैथल: हरियाणा के कैथल में एक युवती को गलत सूचना देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती को यह फोन कर कहा कि उसका भाई उसे बुला रहा है। युवती युवक के बताए जगह पर पहुंचीं तो युवक उसे एक होटल में ले गया और अपने एक दूसरे साथी के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई के नाम लड़की को घर से होटल बुलवाया
युवती के मुताबिक 26 जुलाई को उसके पास अफगान पट्टी का रहने वाले युवक सोनू का फोन आया कि उसे उसका भाई स्कूल में बुला रहा है। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी बोला कि वह ढांड चला गया। वहां बुला रहा है। आरोपी की बातों पर यकीन करते हुए वह ढांड पहुंच गई। वहां जाकर जब युवती ने सोनू को फोन किया तो उसने बताया कि यहां के एक होटल में आ रुका है और वह यही मिलना चाह रहा है। जब युवती वहां पहुंची तो आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। सोनू के साथ एक युवक और भी मौजूद था। उसने भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तार
आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसके भाई और उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर युवती ने परिवार के लोगों को घटना बताई। परिवारवालों ने थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने होटल मालिक से भी इस मामले में पूछताछ की है।
Published on:
29 Jul 2018 01:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
