विविध भारत

Amit Shah बोले- Delhi में जलाई के अंत तक नहीं होंगे Corona के 5.5 लाख मामले

Delhi में Coronavirus के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है Amit Shah ने कहा Delhi में जुलाई के अंत तक नहीं पहुंचेंगे 5.5 लाख केस

1 minute read
Amit Shah बोले- Delhi में जलाई के अंत तक नहीं होंगे Corona के 5.5 लाख मामले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( coronavirus in Delhi ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना ( Coronavirus ) के तेजी से फैलते संक्रमण का ही नतीजा है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया( Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia ) ने पिछले दिनों कहा था कि राजधानी में 31 जुलाई कोविड मरीजों ( Covid Patients ) की संख्या बढ़कर 5.5 लाख हो जाएंगे। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) ने मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia ) के अनुमान को गलत ठहराया है। अमित शाह ( Amit Shah ) ने कहा है कि दिल्ली में स्थिति यहां तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ( Central Goverment ) ने निवारक उपायों पर जोर दिया है, इसलिए नतीजे बेहतर रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 31 जुलाई तक कोरोना के साढ़े पांच लाख केस बढ़ने की जो बात कही थी, उससे स्थिति थोड़ी पैनिक हो गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली ऐसी स्थिति नहीं आएगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने कोरोना रोकने को लेकर काफी उपाय किए हैं।

अमित शाह ने इस दौरान दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति को भी नकारा। उन्होंने कहा कि इसमे चिंता करने की कोई बात नहीं है। प्रदेश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र, राज्य सरकार और एमसीडी तीनों मिलकर प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

Electricity bill: शिकायतों के लिए लगेंगे शिविर, तत्काल होगा समाधान
Updated on:
28 Jun 2020 07:33 pm
Published on:
28 Jun 2020 07:22 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात