विविध भारत

Andhra Pradesh : विजयनगरम में सड़क हादसा, 3 तीन की मौत

विजयनगरम सड़क हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर और एक यात्री की मौत।
less than 1 minute read
bus accident
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में भीषण सड़क हादसा।

नई दिल्ली। देशभर में होली की धूमधाम के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो बसों के बीच भीषण टक्कर की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 5 घायल

विजयनगरम सड़क हादसे के बारे में पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया है कि दोनों बसों के ड्राइवर और एक यात्री की मौत हुई है। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले सात मार्च को भी आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोग घायल हुए थे। सड़क हादसा सुबह के समय हुआ था। यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसा।

Updated on:
29 Mar 2021 10:54 am
Published on:
29 Mar 2021 10:49 am
Also Read
View All
ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा मीरा का सम्मान

चंडीगढ़ से गुजरात पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल का सीयूजी में स्वागत, प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं जानेंगे

Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर