विविध भारत

विशाखापट्टनम: खेलते-खेलते लड़के ने खुद को कार में किया बंद, दम घुटने से हुई मौत

विशाखापट्टनम में एक सात वर्षीय लड़के की मौत शहर के नौसेना क्वार्टर क्षेत्र में हुआ हादसा कार में दम घुटने से हुई मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2019, 2:31 PM IST
Demo Pic

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम में एक सात साल के लड़के की दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। इस लड़के की मौत बंद कार में दम घुटने से हुई। इस बारे में पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी। मामला शहर के नौसेना क्वार्टर क्षेत्र से सामने आया है।

लड़के ने खुद को गलती से गाड़ी में किया था बंद

घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब एक अधिकारी के घरेलू नौकर के लड़के ने खुद को गलती से गाड़ी में बंद कर लिया। हादसे पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि विनोद अपने बेटे प्रेम कुमार को मालिक के घर ले गया था। जब वह कार साफ कर रहा था, तो लड़के ने वाहन के अंदर बैठने और अंदर रखी गुड़िया के साथ खेलने को कहा। इस पर विनोद ने इनकार करके उसे घर लौटने को कहा।

अस्पताल ले जाया गया फिर भी नहीं बची जान

इसके कुछ समय बाद विनोद मालिक के घर गया। जहां अधिकारी की पत्नी ने उसे बताया कि प्रेम कुमार कार के अंदर खेल रहा है। जब विनोद ने कार को खोला तो उसका बेटे बेहोश पड़ा हुआ था। लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ