दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 हरियाणा के सिवानी में हुआ था। आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी से खास बने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। 16 अगस्त 1968 को जन्मे अरविंद केजरीवाल आज अपना 50वां जन्मदिन मान रहे हैं। हरियाण के सिवान में जन्मे अरविंद केजरीवाल के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह बहुत अच्छी स्केचिंग किया करते थे। उनके हाथों में पेंसिल और स्केच बुक रहता था। अरविंद कजेरीवाल से जुड़ी और भी ऐसी कई बातें हैं जिन्हे कम लोग ही जानते हैं।
1. हरियाणा के सिवानी में हुआ था केजरीवाल का जन्म
आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म हरियाणा के सिवानी में हुआ था। उनके पिता का नाम गोबिंद राम केजरीवाल था, पेशे से वह भी एक इंजीनियर थे। मां का नाम गीता देवी था। एक साधारण से इंजीनियर के परिवार में जन्मे केजरीवाल तीन भाईओं और एक बहन में से एक हैं। केजरीवाल का बचपन सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार में बीता है।
2. प्राथमिक शिक्षा मिशनरीज स्कूल में हुई
केजरीवाल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा मिशनरीज स्कूल में पूरी की थी। मिशनरीज स्कूल में पढ़ाई की वजह से ही उनका चर्च में प्रार्थना करने के प्रति काफी लगाव रहा है। लेकिन उनके घर में हिंदू रीति रिवाज से पूजा पाठ भी किया जाता था।
3. आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली थी। इसके बाद 1989 में टाटा स्टील में काम किया। 1992 में केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए थे।
4. मदर टेरेसा से थे काफी प्रभावीत
बता दें कि अरविंद केजरीवाल मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी, रामकृष्ण मिशन और नेहरू युवा केन्द्र से भी जुड़े रहे हैं। वे मटर टेरेसा से काफी प्रभावित थे। मदर टेरेसा से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कोलकाता में ही उनके संगठन के साथ काम किया था। उन्होंने तकरीबन दो महीने तक मदर टेरेसा के संगठन के साथ काम किया।
5. आईआरएस अधिकारी सुनीता से की शादी
अरविंद केजरीवाल ने आईआरएस अधिकारी सुनीता से शादी की है। 1993 में मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उनकी मुलाकात सुनीता से हुई थी। वहां से ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केजरीवाल की पोस्टिंग दिल्ली हो गई। उसी दौरान उन्होंने सुनीता से शादी कर ली। उनका एक बेटा पुलकित और एक बेटी हर्षिता है।
6. स्केचिंग का था शौक
अरविंंद केजरीवाल को स्केचिंग का बहुत शौक था। उनके हाथों में एक पेंसिल और स्केच बुक हमेशा रहती थी। बता दें कि वह स्केचिंग के इतने शौकिन थे कि वे जो भी चीजे देखते थे उनका चित्र बना देते थे। केजरीवाल को शतरंज और किताबों का काफी शौक था। उन्होंने स्वराज नाम से एक किताब भी लिखी थी।
7. रमन मैगसेसेय अवार्ड से हुए हैं सम्मानित
आपको बता दें कि आरटीआई एक्ट के लिए 2006 में केजरीवाल को रमन मैगसेसेय अवार्ड भी मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और समाजसेवी अन्ना हजारे के संपर्क में आए थे। फिर उन्होंने लोकपाल बिल के लिए आंदोलन शुरू किया। 2012 में राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की और आम आदमी पार्टी का गठन किया। 2015 में वह दिल्ली मुख्यमंत्री बने।