विविध भारत

धारा 144 के साये में जानिए आसाराम का ‘आतंकी कनेक्शन’

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में धारा 144 के साथ-साथ, पीड़िता के घर की सुरक्षा के पुख्ता कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 2:16 PM IST
Asaram case verdict section 144 imposed for 10 days ahead hearing

नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोप में पिछले पांच साल से जेल की हवा खा रहे आसाराम की सजा के ऐलान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ ही देर में जोधपुर कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। आसाराम का आतंकियों से कनेक्शन सुनकर आप भी हैरान रह गए होंगे। आपको बता दें कि आसाराम के मामले की सुनवाई वहीं की जाएगी, जहां अबतक आतंकवादियों के मामलों की सुनवाई की जाती है। बताया जा रहा है कि फैसले से पहले कई हिस्सों में तनाव की आशंका के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जोधपुर में 10 दिनों तक धारा 144 लगाई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी धारा 144 के साथ-साथ पीड़िता के घर की सुरक्षा के पुख्ता कर दी गई है।

राम रहीम केस की तरह न हो माहौल
पुलिस आधिकारियों को ये डर सता रहा कि राम रहीम केस में फैसले के बाद हुई हिंसा की तरह इस बार भी ऐसी कोई वारदात न हो। इसके चलते मामले का फैसला भी जोधपुर जेल में ही स्पेशल कोर्ट सुनाया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आसाराम के सारे आश्रम खाली करा दिए हैं।

10 दिनों के लिए धारा 144 लागू

बता दें कि धारा 144, 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 10 दिनों के लिए लगाई गई है। जिस दौरान, बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली निकालने पर प्रतिबंध है। इसके साथ ही जोधपुर के आसपास के 5 रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यह पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में चुनिंदा लोग हुए शामिल
गौरतलब है कि टाडा कोर्ट वही कोर्ट है, जहां इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के लिए तैयार किया गया था। फैसले के सुनवाई के दौरान कोर्ट के चुनिंदा कर्मचारियों और दोनों पक्षों के वकील ही शामिल हुए ।

आसाराम के भक्तों का अखंड जाप
जहां एक तरफ पुलिस अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश में जुटी थी, वहीं इसी बीच आसाराम के भक्तों ने उनकी रिहाई के लिए अखंड जाप भी शुरू कर दिया था। आसाराम के भक्तों को पूरा भरोसा है कि फैसला उनके पक्ष में होगा और बापू जल्द रिहा हो जाएंगे। हालांकि कोर्ट में उन्हें दोषी करार दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ