विविध भारत

असम: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- योजनाओं का लाभ लेने के लिए भाजपा को दें वोट

Highlights केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी करार दे दिया है। कहा, कांग्रेस ने ऐसे लोगों से गठबंधन किया जिसने असम की संस्कृति पर हमला किया।

2 min read
स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। देश में पश्चिम बंगाल और असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस को सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी करार दे दिया है। इसके साथ लोगों से अपील की कि केंद्र तथा राज्य की योजनाओं का लाभ लेने के लिए वे भाजपा को वोट दें।

असम में शनिवार को पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं ईरानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य की सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है।

स्मृति ईरानी ने मारियानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा कि कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट और कोई नहीं है। केवल भाजपा ही वह पार्टी है,जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है। ईरानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य भर में चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के लिए अथक काम किया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता,जब वे जीवित थे, उन्होंने (बदरुद्दीन) अजमल के साथ हाथ मिलाने के खिलाफ बात की थी। उनकी मृत्यु के बाद, कांग्रेस ने उनके साथ गठबंधन किया। उन्होंने उन लोगों के साथ हाथ मिलाया, जिन्होंने संस्कृति और असम की जनजाति पर हमला करने की कोशिश की।

ईरानी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के लिए कभी काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी के अनुसार असम से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैं,जो पीएम तक बने, मगर असम में एम्स केवल पीएम नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही आया।

Published on:
13 Mar 2021 06:30 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?