3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur Gen Alpha Protest: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुरकौल के स्कूल में टीचरों की कमी तथा ग्राम भरुहीबांस में शिक्षक को हटाने का विरोध, स्कूल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठे छात्र
2 min read
Google source verification
Gen alpha protest for teacher

Balrampur news, शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत 2 स्कूलों (Balrampur Schools) में शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखी जा रही है। ग्राम मूरकौल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी (Shortage of Teachers) से जहां छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं ग्राम भरुहीबांस मिडिल स्कूल में शिक्षक मनोज गुप्ता को हटाए जाने के विरोध में 27 छात्र-छात्राओं (जेन अल्फा) ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। विद्यार्थी स्कूल के बाहर सडक़ किनारे टेंट लगाकर बैठे हैं। दोनों मामलों में विद्यार्थियों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द दोनों मांगों पर उचित निर्णय लेने कहा है, ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कलेक्टोरेट घेराव की चेतावनी दी है।

दोनों गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर लिए जा रहे फैसलों का प्रभाव छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग (Health Department) से दोनों मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की है। मुरकौल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थी और ग्रामीण लंबे समय से दिक्कत आने की बात कह रहे हैं।

उनका कहना है कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई के अलावा महत्वपूर्ण विषयों की कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल में रिक्त पदों के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके।

टेंट में बैठे छात्र बोले-अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया

इधर भरुहीबांस मिडिल स्कूल में शिक्षक मनोज गुप्ता को हटाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया है। बताया गया कि 27 छात्र-छात्राएं स्कूल के बजाय सडक़ किनारे टेंट लगाकर बैठ (Students protest) गए हैं। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि मनोज गुप्ता उन्हें अच्छी तरह पढ़ाते थे और उनके हटाए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है।

विद्यार्थियों ने उनकी बहाली की मांग करते हुए कहा है कि जब तक मनोज गुप्ता को वापस नहीं लाया जाता, वे स्कूल नहीं जाएंगे। बच्चों के इस विरोध के कारण स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए विभाग जल्द निर्णय ले, ताकि वे दोबारा नियमित रूप से स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकें।

कलेक्टर कार्यालय के घेराव की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मुरकौल स्कूल में शिक्षकों (Teachers) की व्यवस्था नहीं की गई और भरुहीबांस में मनोज गुप्ता की बहाली को लेकर कोई समाधान नहीं निकाला गया तो दोनों गांवों के विद्यार्थी और ग्रामीण एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई को नियमित कराना है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर दोनों स्कूलों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है।

Gen Alpha protest: बीईओ बोले- टीम भेजेंगे

पूरे मामले को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल (Wadrafnagar BEO) से बात की गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हड़ताल पर बैठने की जानकारी मिली है। मामले की जानकारी लेने के लिए टीम भेजी जा रही है। टीम की रिपोर्ट के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग