विविध भारत

असम: कामाख्या मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा-यहां के लोगों लिए दुआएं मांगी

Highlights 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में वोटिंग। प्रियंका ने लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और आदिवासी नृत्य भी किया।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। असम में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को धार देने में लगी हुई हैं। इस क्रम में सोमवार को असम के रण में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रचार में उतर गई हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इसके बाद प्रियंका ने लखीमपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा।

प्रियंका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स में मौजूद शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका यहां लाल पोशाक पहने नजर आईं। यह रंग शक्ति का प्रतीक कहा जाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और 'उनकी यह इच्छा अब पूरी हो गई।' उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी।'

राज्य में आगामी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भगवान का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने मंदिर आई हैं, जिन्होंने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

Published on:
01 Mar 2021 04:55 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर