विविध भारत

ममता के ‘खेला’ वाले बयान पर बोले अठावले, अगले लोकसभा चुनाव में PM मोदी का मेला होगा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सभी विपक्षी दल एकसाथ हो जाएं, मगर पीएम मोदी के सामने सब कमजोर साबित होंगे।
2 min read
Ramdas athawale
Ramdas athawale

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata banerjee) के ‘खेला’ वाले बयान पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पलटवार किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कोई ‘खेला’ नहीं होने वाला है क्योंकि उस चुनाव में भी पीएम नरेंद्र मोदी का ही ‘मेला’ होगा। उन्होंने कहा कि भले ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सभी विपक्षी दल एकसाथ हो जाएं, मगर पीएम मोदी के सामने सब कमजोर साबित होंगे।

उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में करी है, जब ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रही हैं। उनके दिल्ली दौरे को भाजपा विरोधी मोर्चे को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

राजग की सरकार बनेगी

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने एक बयान में कहा कि ‘2024 में ‘खेला’ नहीं सत्ता के लिए मोदी का मेला होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में राजग की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। चाहे ममता बनर्जी के नेतृत्व में कितने ही राजनीतिक दल एकसाथ क्यों न खड़े हो जाएं।’

पेगासस के मुद्दे पर संसद में विपक्षी दलों के हंगामे को लेकर उन्होंने कहा, ‘तीन दिन तक हंगामा ठीक है, चौथे दिन सीट छोड़कर हंगामा करने पर सदस्यों को दो वर्ष तक निलंबित करने का नियम होना चाहिए। इससे सदन में हंगामा रोकने में मदद मिलेगी।’

भाजपा को हराने के लिए सबको एक मंच पर आना होगा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात करी। इस दौरान ममता ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी के साथ मौजूदा राजनैतिक हालात पर चर्चा की। खासतौर पर विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत हुई। ममता ने बताया कि सोनिया गांधी भी विपक्ष की एकजुटता चाहती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सबका साथ आना बहुत जरूरी है।

Published on:
29 Jul 2021 10:28 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर