विविध भारत

औरंगाबाद रेल हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, रेल मंत्री से चर्चा कर हर संभव मदद को कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया- रेल मंत्री से की है चर्चा। पीएम ने प्रभावितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। औरंगाबाद में पटरी पर लेटे 16 मजदूरों की मौत, 5 घायल।

2 min read
May 08, 2020
पीएम मोदी का ऐलान: आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा, 21 दिन तक बंद रहेगा देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औरंगाबाद ट्रेन हादसे के संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की, और आश्वासन दिया कि प्रभावितों को सहायता प्रदान की जा रही है।

इस संबंध में पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे की वजह से हुए जानमाल के नुकसान से बेहद आहत हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह हालात की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। सभी आवश्यक संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"

शुक्रवार को दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ने जानकारी दी कि जालना और औरंगाबाद के बीच एक मालगाड़ी से कम से कम 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा औरंगाबाद जिले के करमाड़ थाना क्षेत्र में दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन में शुक्रवार तड़के हुआ।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र के जालना से घर आ रहे थे। लगभग 36 किमी चलने के बाद ये मजदूर आराम करने के लिए रुके और वहीं सो गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद आहत। रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से बात कर चुके हैं और वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। आवश्यक सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

आज 5:22 AM पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के बीच सोये हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला।

वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि आज 5:22 AM पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड़ स्टेशन के बीच सोये हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला। राहत कार्य जारी है व जांच के आदेश दिए गए हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Updated on:
08 May 2020 10:37 am
Published on:
08 May 2020 10:32 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत