विविध भारत

अयोध्या फैसले पर केजरीवाल और प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, कहा सौहार्द बनाए रखें देशवासी

दोनों नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया शांति और अहिंसा की परंपरा बनाए रखने को कहा

less than 1 minute read

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले पर फैसला सुना दिया। इस पर सभी नेताओं ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की अपील की है।

साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करना चाहिए और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए शांति बनाए रखनी चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि- "सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट की पीठ के पांचों जजों ने एकमत से आज अपना निर्णय दिया। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज कोर्ट ने निर्णय दिया। वर्षो पुराना विवाद आज खत्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।"

प्रियंका गांधी ने भी परंपरा बनाए रखने की अपील

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर ट्वीटर हैंडलर में लिखा, ये महात्मा गांधी का देश है। अमन और अहिंसा के संदेश पर क़ायम रहना हमारा कर्तव्य है।'

इनके अलावा रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह ने अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला देश के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करने वाला है।

गौर हो, शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। शीर्ष अदालत ने विवादित जमीन रामलला विराजमान को दी है। साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए अयोध्या में कहीं भी पांच एकड़ जमीन देने को कहा है।

इनके अलावा राजनाथ सिंह, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने भी ट्वीट करके संयम, शांति, सौहार्द, सांप्रदायिक-एकता बनाए रखने को कहा।

Updated on:
09 Nov 2019 05:52 pm
Published on:
09 Nov 2019 01:44 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत