Rajiv Gandhi Khel Ratna Award का नाम बदलने की मांग को लेकर चर्चा में आईं बबीता फोगाट। Indian wrestler Babita Phogat ने इस खेल का नाम किसी खिलाड़ी पर रखने का सुझाव दिया। नाम बदलने पर खिलाड़ी पुरस्कार लेते समय ज्यादा सम्मानित महसूस करेंगे।
नई दिल्ली। अपने एक ट्विट को लेकर भारतीय रेसरल बबीता फोगोट ( Indian wrestler Babita Phogat ) सुर्खियों में आ गई हैं।बुधवार को अपने इस ट्विट के जरिए बबीता फोगाट (Babita Phogat ) ने राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान ( Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) का नाम बदलने की बात छेड़कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार ( Central Government ) को सुझाव दिया है कि किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर इस सम्मान का नाम रखा जाना चाहिए।
दुनिया भर में चर्चित भारतीय रेसलर बबीता फोगाट ने अपने ट्विट में लिखा है कि खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए। किसी राजनेता के नाम पर नहीं। राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लगा। अब उनके इस ट्विट की खूब चर्चा हो रही है।
दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने कहा है कि खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं। रेसलर फोगाट ने इसे एक सुझाव की तरह पेश करने की बात भी कही है।
उन्होंने लोगों से पूछा है कि राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लग। इस ट्विट से साफ है कि बबीता फोगाट खेल पुरस्कार के नाम को खिलाड़ी के नाम पर रखना ज्यादा बेहतर मानती हैं।
दरअसल, खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इसकी जगह यह किसी खिलाड़ी के नाम पर होता तो अधिक उपयुक्त होता। नाम बदलने पर खिलाड़ी पुरस्कार लेते हुए ज्यादा गौरवान्वित महसूस करेंगे। बबीता फोगाट ने कहा कि हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं। इस पुरस्कार का नाम किसी भी महान खिलाड़ी के नाम पर रखा जा सकता हैं।
बता दें कि बबीता फोगाट खुद भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हैं। खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है। इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ( Former Prime Minister Rajiv Gandhi ) के नाम पर रखा गया है।