विविध भारत

सावधान! देशद्रोहियों के निशाने पर हैं सेना और पुलिस के वरिष्‍ठ नौकरशाह, राजौरी पुलिस का दावा

संदिग्‍ध कॉल आने पर संदिग्ध कॉलर्स के साथ किसी भी प्रकार का विवरण साझा न करें।

2 min read
Feb 28, 2019
सावधान! देशद्रोहियों के निशाने पर हैं सेना और पुलिस के वरिष्‍ठ नौकरशाह, राजौरी पुलिस का दावा

नई दिल्‍ली। भारत-पाक सीमा पर स्थित राजौरी के पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया है कि कुछ लोग देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त हैं। ऐसे लोग वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को फेक कॉल के जरिए उनसे राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। वरिष्‍ठ अधिकारियों को विश्‍वास में लेने के लिए खुद को भी वरिष्‍ठ अधिकारी बताते हैं।

अधिकारियों पास आए 10 से अधिक कॉल्‍स
राजौरी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात का पता फेक कॉलों की विशेषज्ञों और खुफिया अधिकारियों से जांच के दौरान चला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से दस से अधिक ऐसी रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं जिनमें कुछ पुलिस, सिविल अधिकारियों और कुछ नागरिकों के पास संदिग्ध अज्ञात नंबरों से फोन कॉल आए हैं। कॉल करने वाला भी खुद को वरिष्ठ सेना अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक प्रशासन अधिकारी बताता है। एक बार बातचीत का सिलसिला शुरू होने पर फेक कॉ कुछ सुरक्षा संबंधी मुद्दों के बारे में पूछताछ कर महत्‍वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

कॉल्‍स को देश से बाहर किया जाता है रूट
विशेषज्ञों द्वारा जांच के दौरान यह पाया गया है कि इन कॉलों को एक विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से देश के बाहर से रूट किया जाता है, जिसके कारण कुछ अन्य फोन नंबर, जो ज्यादातर +91 कोड से शुरू होते हैं, मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होते हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि भारत के बाहर से कॉल किए जाते हैं। कुछ उपद्रवी, राष्ट्रविरोधी, असामाजिक तत्व वरिष्ठ अधिकारियों के बहाने पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सैन्‍य अधिकारी व लोगों को बहला-फुसलाकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

राजौरी पुलिस की अपील
राजौरी जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह का संदिग्‍ध कॉल आने पर संदिग्ध कॉलर्स के साथ किसी भी प्रकार का विवरण साझा न करें। जैसे ही आपको पता चले कि कॉलर आपको नहीं जानता है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है तो आप कॉल को तत्‍काल डिस्कनेक्ट कर दें। इतना ही नहीं इस बात की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में या सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजौरी के कार्यालय को दें।

Published on:
28 Feb 2019 02:34 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?