विविध भारत

दिल्ली में ठंड का कहर : रैनबसेरों में बिस्तर कम, महिलाओं के लिए भी समस्याएं

केयर-टेकर 'जुगाड़' से किए जा रहे इंतजाम ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठहराने का प्रयास महिलाओं की व्यवस्था करने में समस्या
2 min read
Dec 30, 2019
ran_basera.jpg

Bed in Delhi's Ranbasare low
दिल्ली में ठंड का कहर जारी, रैनबसेरों में बिस्तर कम


केयर-टेकर 'जुगाड़' से किए जा रहे इंतजाम
ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठहराने का प्रयास
महिलाओं की व्यवस्था करने में समस्या

दिल्ली के 221 रैनबसेरों की आधिकारिक क्षमता लगभग 17,000 है जो साल 2011 की जनगणना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की बेघर आबादी के आधे के लिए भी पर्याप्त नहीं है। जाड़े के इस मौसम में इन रैनबसेरों में जगह की कमी के अलावा कई अन्य समस्याएं भी हैं। बेघर लोग और रैनबसेरे बनाने और उनमें बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

राजधानी में चल रहे शीतलहर

राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों शीतलहर चल रही है। इस साल के दिसंबर महीने को सन 1997 के बाद सबसे ठंडा माना गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली व आसपास के इलाकों के लिए एक 'कोड रेड' चेतावनी जारी की है। ऐसे हालात में इन रैनबसेरों के केयर-टेकर 'जुगाड़' के सहारे इनमें यथासंभव ज्यादा से ज्यादा लोगों का समावेश करने का प्रयास कर रहे हैं।

ज्यादा लोगों को ठहराने की कोशिश

शाहदरा के पंचशील गार्डन स्थित खचाखच भरे एक रैनबसेरा (कोड नंबर 146) के केयर-टेकर के अनुसार- "आधिकारिक क्षमता 40 रहने के बावजूद अभी हमारे पास सिर्फ 20 बिस्तर हैं। हम और बिस्तर व कंबल का इंतजाम कर रहे हैं। हम इस कोशिश में लगे हैं कि इसी में ज्यादा से ज्यादा लोगों के रहने की गुंजाइश हो जाए।"

महिलाओं के लिए समस्या

इन रैनबसेरों में बेघर महिलाओं के आने पर उनके लिए अलग से इंतजाम करने की समस्या रहती है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसबीआईएन) के मुताबिक, इस समय चल रहे रैनबसेरों में महिलाओं के लिए बिस्तरों की संख्या मात्र 1,000 है। ब्योरे के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में बेघर महिलाओं की संख्या लगभग 10,000 है।

गर्म पानी की सुविधा नहीं

आनंद विहार में आईएसबीटी के पास बने एक रैनबसेरे में रहने वाली महिला प्रिया ने बताया कि "मैं 10 दिनों से नहा नहीं पाई हूं। पानी है, लेकिन इतना सर्द है कि नहाने की हिम्मत नहीं पड़ती। यहां गर्म पानी की सुविधा नहीं है।"

, homeless in delhi, delhi government, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar,patrika news, national news, national news in hindi

Updated on:
30 Dec 2019 10:49 am
Published on:
30 Dec 2019 10:49 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video