विविध भारत

श्मशान घाट में डेड बॉडी को आग लगाते ही अचानक भागने लगे लोग, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

श्मशान घाट से अचानक भागने लगे लोग, फिर जो हुआ जानकर सिहर जाएंगे आप।
2 min read
funeral

नई दिल्ली। उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, देवप्रयाग स्थित श्मशान घाट में कुछ लोग एक डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही लाश को मुखाग्नि दी गई कि अचानकर भगदड़ मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि किसी ने नदी में छलांग लगा दी, तो कोई सड़क की ओर भागने लगा। इस अफरा-तफरी में कई लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मधुमक्खियों ने मचाया आतंक

जानकारी के मुताबिक, सजवाण कांडाधार की 70 साल की काली देवी का मंगलवार को निधन हो गया था। गांव के लोग बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार के लिए भागीरथी नदी के बेताल शिला श्मशान घाट ले गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें नहलाया और चिता पर लिटा दिया। लेकिन, उनके परिजन ने जैसे ही उन्हें मुखाग्नि दी कि आग की लपटों के कारण काफी संख्या में मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस आक्रमण से लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, कई मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मार दिया। इस दौरान कुछ लोग नदी में कूद गए तो कुछ सड़क की ओर भागने लगे। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। परिणाम यह हुआ कि कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

27 लोगों को मधुमक्खियों ने बनाया अपना शिकार

सीएचसी देवप्रयाग के चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि 27 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। दो लोगों को मधुमक्खियों ने काफी डंक मारे हैं। सभी घायलों के शरीर से डंक निकाल कर उन्हें इंजेक्शन और दवाइयां दे दी गई हैं। इतना ही नहीं मधुमक्खियों से बचने के लिए नदी में छुपने के चक्कर में 20 लोगों के मोबाइल फोन भी पानी से खराब हो गए। ग्रामीण लाल सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से लोगों को जलती चिता को छोड़कर भागना पड़ा। जो लोग ठीक थे, उन्होंने बाद में आकर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी की।

Published on:
02 May 2018 03:25 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video