विविध भारत

बंगालः अमित शाह ने किया वादा, पैरामिलिट्री फोर्सेज में नारायणी सेना बटालियन करेंगे तैयार

Highlights गृह मंत्री द्वारा नारायणी सेना बटालियन की घोषणा, राज्य के राजवंशी समुदाय की भावनाओं के अनुसार की गई। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता पीएम मोदी की अगुआई में पांच साल का वक्त भाजपा को दे।

less than 1 minute read
गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव करीब आने के साथ ही वायदे और घोषणाएं तेज हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कई घोषणाओं के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली के दौरान पैरा मिलिट्री फोर्सेज में एक नई बटालियन बनाने का वादा किया है।

गृह मंत्री द्वारा नारायणी सेना बटालियन की घोषणा राज्य के राजवंशी समुदाय की भावनाओं के तहत की गई है। गृह मंत्री के अनुसार इस बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर का नाम वीर चिला रॉय के नाम पर रखा जाएगा जो कोच राजवंश के राजा नारा नारायण के छोटे भाई थे।

पूर्वी बंगाल में 30 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ राजवंशी समुदाय के पास है जो किसी भी पार्टी की सरकार बनाने और गिराने की ताकत रखता है। यहां पर 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी के पीछे इस समुदाय के वोट का बड़ा असर माना जाता है। इसके साथ गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सोनार बांग्ला के सपने को पूरा करने की भी शपथ ली। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता पीएम मोदी की अगुआई में पांच साल का वक्त भाजपा को दे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल में तीन अलग पुलिस बटालियन ऐलान किया था। इन बटालियनों का नाम है नारायणी, गोरखा और जंगलमहल। ममता बनर्जी के इस निर्णय को बड़ा निर्णय माना गया है। इस एक कदम से सीएम ने कई क्षेत्रों को साधने की कोशिश की है। इसके जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने भी पैरा मिलिट्री फोर्सेज में नारायणी सेना बनाने का ऐलान किया है।

Published on:
11 Feb 2021 05:51 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?