
नई दिल्ली। राजस्थान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और सीमा पार से हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सीमावर्ती जिलों की कई तहसीलों के सम्पूर्ण क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर सख्ती करते हुए इन्हें संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऑर्डर, 2025 में बदलाव करके इन क्षेत्रों को संरक्षित इलाका घोषित कर दिया है। इसके लिए गृह विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
अब राजस्थान के इन इलाकों में जाने, घूमने या रुकने के लिए विदेशियों को स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बीकानेर में केन्द्रीय गृह मंत्री ने सीमावर्ती इलाकों की समीक्षा के दौरान इन सीमा पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने वहां जमीनों की खरीद फरोख्त, अवैध निर्माण सहित कई मुद्दों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। उनकी इस बैठक के बाद पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से मुलाकात की थी।
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, फलोदी और जालोर जिले के कई तहसील क्षेत्रों में बिना अनुमति के विदेशी नागरिक नहीं जा सकेंगे।
अधिसूचना के अनुसार पर्यटन महत्व के इलाकों को इससे मुक्त रखा गया है। इनमें जैसलमेर के ट्यूरिस्ट स्पॉट व पर्यटन महत्व के गांव जैसे अमरसागर, लुद्रवा, कुलधरा, बड़ा बाग (ब्लैकबार), अकाल, सैम, ऊंडा तथा खुहड़ी जहां मरूस्थलीय सफारी, कैंपिग स्थल डेजर्ट रैली आदि पर्यटन क्रियाकलाप संचालित किए जाते हैं। इन स्थलों को जाने वाले रास्तों के दोनों और पांच सौ मीटर का क्षेत्र और इन गांवों की सीमाओं में आने वाला क्षेत्र शामिल है।
जिला - जैसलमेर
तहसील:
पोखरण- एनएच11 के पश्चिम में पोखरण तहसील का क्षेत्र
जैसलमेर- एनएच11 के पश्चिम में जैसलमेर तहसील का क्षेत्र, एनएच68 के पश्चिम में जैसलमेर नगर मुख्यालय से तहसील फतेहगढ़ तक की सीमा तक जाने वाला क्षेत्र
रामगढ़- सम्पूर्ण तहसील
सम- सम्पूर्ण क्षेत्र
फतेहगढ़- एनएच-68 के पश्चिम में फतेहगढ़ तहसील का क्षेत्र
जिला बीकानेर
तहसील
खाजूवाला- सम्पूर्ण तहसील
छतरगढ़- सम्पूर्ण तहसील
पूगल- सम्पूर्ण तहसील
बज्जू - सम्पूर्ण तहसील
लूणकरणसर-एनएच62 के पश्चिम में तहसील लूणकरणसर का क्षेत्र ( महाजन फील्ड फायरिंग रेंज समेत)
जिला श्रीगंगानगर
तहसील
श्रीगंगानगर - एनएच62 के पश्चिम में स्थित तहसील क्षेत्र
श्री करणपुर- सम्पूर्ण तहसील
पदमपुर- एनएच62 के पश्चिम में स्थित तहसील क्षेत्र
गजसिंहपुर- सम्पूर्ण तहसील
रायसिंह नगर - सम्पूर्ण तहसील
अनूपगढ़- सम्पूर्ण तहसील
घड़साना- सम्पूर्ण तहसील
रावला- सम्पूर्ण तहसील
श्रीविजयनगर- सम्पूर्ण तहसील
सूरतगढ़- एनएच-62 के पश्चिम में स्थित सूरतगढ़ तहसील क्षेत्र
जिला बाड़मेर
तहसील
सेड़वा- सम्पूर्ण तहसील
धनाऊ- सम्पूर्ण तहसील
चौहटन- सम्पूर्ण तहसील
रामसर- सम्पूर्ण तहसील
गडरारोड- सम्पूर्ण तहसील
शिव- एनएच68 के पश्चिम में शिव तहसील क्षेत्र
जिला फलौदी
तहसील:
बाप- एनएच11 के पश्चिम में बाप तहसील का सम्पूर्ण क्षेत्र
फलौदी- एनएच11 के पश्चिम में फलौदी तहसील का सम्पूर्ण क्षेत्र
जिला जालौर
सांचौर तहसील का सांचौर ब्लॉक
चितलवाना तहसील का चितलवाना ब्लॉक
एनएच 62,11, 68 जिन नगरों, कस्बों और गांवों से गुजरते हैं उनकी सीमा के परीधीय क्षेत्र- श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, बीकानेर, फलौदी, बाप, पोखरण, जैसलमेर, बाड़मेर, सांचोर नगर की सीमा में आने वाला क्षेत्र
Published on:
20 Jun 2026 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
