
'परिवार वाले मेरे से ज्यादा नौकरानी को परिवार प्यार करते थे' photo x
Delhi maid murder: दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, जहां डिप्रेशन और ओसीडी OCD से जूझ रहे डॉक्टर मनीष गुप्ता ने अपनी 45 साल की मेड मीना की क्रिकेट बैट और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर अपनी मेड को नौकरी से निकालना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा इसके खिलाफ थे। डॉक्टर को शक था कि घर में उसकी कोई वैल्यू नहीं है और सबको नौकरानी ही ज्यादा पसंद है। इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक कदम को अकेले ही अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और क्राइम सीन को री-क्रिएट करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मीना करीब 20 साल से डॉक्टर के यहां काम कर रही थी डॉक्टर की मां का भी बेहतर ध्यान वही रखती थी। परिवार के काफी करीब थी खासतौर पर डॉक्टर की पत्नी और बेटे से उसकी काफी अच्छी बनती थी।
जांचकर्ताओं ने बताया कि गुप्ता महिला को पसंद नहीं करता था क्योंकि वह उसे नौकरी से निकालना चाहता था मगर परिवार इसके खिलाफ था। उसे लगता था कि परिवार के सदस्य उससे ज्यादा महिला को तवज्जों और प्यार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला मीना को लेकर आरोपी डॉक्टर के मन में हीन भावना थी। जांच में ये भी पता चला है कि डॉक्टर ने इससे पहले कभी भी महिला के साथ मारपीट नहीं की थी। वहीं पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने कहा है कि डॉक्टर ने इस हत्याकांड को अकेले ही अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये भी कहा जा रहा है कि फिलहाल कोई ऐसे सबुत हाथ नहीं लगे हैं जो इस बात को साफ कर सके की मीना को काले जादू या नेगेटिव एनर्जी के वजह से मौत की हो। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात को अंजाम देने वाले हथियार बरामद कर लिए हैं। क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जाएगा। हत्या के समय डॉक्टर की पत्नी घर पर नहीं थी जबकि बेटा को बाद में पता चला।
Updated on:
20 Jun 2026 12:49 pm
Published on:
20 Jun 2026 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
