विविध भारत

Coronavirus: बेंगलुरु में कोरोना के सबसे अधिक एक्टीव केस दर्ज, मुंबई में घट रहे हैं मामले

रविवार (25 अप्रैल) को मंबई में जहां सक्रिय केसों की संख्या 75,740 सामने आई, वहीं बेंगलुरु में 1,80,542 दर्ज की गई। इसके साथ ही मुंबई में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6,27,644 हो गई है, जबकि बेंगलुरु में अब तक 6,53,656 लोग संक्रमित हुए हैं।
2 min read
Apr 26, 2021
coronavirus_case.png
CG Corona Update: राजधानी में कोरोना का खतरा फिर बढ़ा, 24 घंटे में मिले सर्वाधिक इतने मरीज

बेंगलुरु। कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर से स्थिति बहुत खराब हो चुकी है और हर दिन 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश आदि कुछ राज्य हॉटस्पॉट बन चुके हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे अधिक पॉजिटिव केस दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, हालात में धीरे-धीरे सुधार नजर आ रहा है। वहीं अब मुंबई के बाद बेंगलुरु में सबसे अधिक एक्टीव केस सामने आ रहे हैं। रविवार को बेंगलुरु में मुंबई से दोगुनी सक्रिय केसों की संख्या दर्ज की गई है।

बीते दिन रविवार (25 अप्रैल) को मंबई में जहां सक्रिय केसों की संख्या 75,740 सामने आई, वहीं बेंगलुरु में 1,80,542 दर्ज की गई। इसके साथ ही मुंबई में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6,27,644 हो गई है, जबकि बेंगलुरु में अब तक6,53,656 लोग संक्रमित हुए हैं।

बेंगलुरू में पिछले सप्ताह एक दिन में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए थे। रविवार को बेंगलुरु में कोरोना संक्रमित 20,733 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि उससे पहले शनिवार (24 अप्रैल) को 17,342 और शुक्रवार (23 अप्रैल) को 16,662 दर्ज किए गए थे। वहीं मुंबई रविवार (25 अप्रैल) को 5,542, इससे पहले शनिवार (24 अप्रैल) को 5,888 और शुक्रवार (23 अप्रैल) को 7,221 कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आए। मुंबई में मार्च की शुरुआत में हर दिन औसतन 8,000 मामल दर्ज किए जा रहे थे, हालांकि अब इसमें थोड़ी कमी आई है।

देशभर में बेंगलुरु में एक दिन में सबसे अधिक केस दर्ज

आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब बेंगलुरु में भी कोरोना का कहर देखा जा रहा है। रविवार को बेंगलुरु देश का ऐसा पहला शहर बन गया जहां एक दिन में कोरोना के 20 हजार मामले सामने आए। हालांकि, राजधानी दिल्ली में भी रविवार को 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए, लेकिन दिल्ली को एक शहर के साथ-साथ राज्य के तौर पर शामिल किया जाता है।

इसके साथ ही अब कर्नाटक में रविवार को कोरोना संक्रमण के 34,804 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इसी दौरान 143 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13.39 लाख हो गई है, वहीं कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 14,426 हो गया है।

Updated on:
26 Apr 2021 04:34 pm
Published on:
26 Apr 2021 04:12 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ