विविध भारत

कोरोना पर बड़ी राहत : 5 महीनों बाद सबसे कम संक्रमण मामले, केरल की ​स्थिति चिंताजनक

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 28,204 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 373 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। यह आंकड़े करीब 5 महीने यानि 147 दिन में आए सबसे कम नए केस हैं।

2 min read
coronavirus

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर की अटकलों के बीच राहत की खबर सामने आई है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोविड—18 के नए मामलों में भारी गिरावट देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 28,204 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 373 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। यह आंकड़े करीब 5 महीने यानि 147 दिन में आए सबसे कम नए केस हैं। कोरोना की तीसरी लहर की खबरों के बीच यह राहत देने वाली खबर है।


एक्टिव मामले भी 4 लाख से नीचे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,204 नए मामले सामने आए है। पिछले एक दिन में 373 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है। 147 दिन यानी करीब 5 महीने के बाद सबसे कम नए केस दर्ज किए है। देश में जितने कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं उनमें 46 प्रतिशत से ज्यादा अकेले केरल से सामने आए है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या में भी एक ही दिन में 13,680 की कमी दर्ज की गई है। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख 88 हजार 508 है। अब तक 3 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

24 घंटों में 54 लाख 91 हजार से ज्यादा वैक्सीन दी गई
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना मरीजों की पहचान के लिए 15 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। अबतक 48 करोड 32 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। इस दौरान 54 लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है। देशभर में अबतक 51 करोड 45 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज मिली है और 11 करोड़ से ज्यादा को दोनों डोज मिल चुकी हैं।

केरल की हालत खराब
वहीं केरल की बात करें तो केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,049 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 105 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसी के साथ केरल में कुल संक्रमितों की संख्या 36 लाख 65 हजार 574 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना से 17 हजार 852 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,69,512 हो गई है।

Published on:
10 Aug 2021 12:54 pm
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास