विविध भारत

LAC : सिक्किम के नकुला में भारत-चीन सेना के बीच झड़प, ड्रैगन के 20 जवान घायल

सिक्किम के नकुला में तीन दिन पहले हुई थी झड़प। भारतीय सेना ने पीएलए को दिया था मुंहतोड़ जवाब। नकुला झड़प में चार भारतीय सैनिक भी घायल।

less than 1 minute read
तीन दिन पहले सिक्किम के नकुला में झड़प हुई थी।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से लगते वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर जारी वार्ता के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते भारत और चीन के सैनिकों के बीच एलएसी पर हुई झड़प में पीएलए के 20 सैनिक घायल हुए हैं। नकुला झड़प में चार भारतीय सैनिक भी घायल हुए हैं। सक्किम के नकुला में झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

मोल्डो में 15 घंटे तक हुई बातचीत

बता दें कि इस घटना के बाद चीन ने भारत से बातचीत की पेशकश की थी। इसके बाद मोल्डो में रविवार को भारत और चीन के बीच सीमा विवाद समाधान को लेकर नौवें दौर की बातचीत लगभग 15 घंटे तक चली। भारत ने चीन से साफ शब्दों में कह दिया है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मई, 2020 से पहले की स्थिति बहाल करे। बता दें कि लद्दाख से लगते एलएसी पर मई के बाद से ही दोनों देश के बीच तनाव की स्थिति है। दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं।

Updated on:
25 Jan 2021 11:32 am
Published on:
25 Jan 2021 10:54 am
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा