विविध भारत

बिहार: जहरीला खाना खाने से 70 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में जहरीला खाना खाने की वजह से 70 बच्चे बीमार हो गए।
2 min read
bihar
बिहार: जहरीला खाना खाने से 70 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बिहार में एक स्कूल में जहरीला खाना खाने से 70 बच्चे बीमार पड़ गए। मामला रविवार रात का है। स्कूल में बच्चों को रात के खाने में रोटी और सब्जी सहित कई अन्य चीजें परोसी गई थी लेकिन खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद ही बच्चे उल्टियां करने लगे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

खाना खाने के आधे घंटे बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत

बता दें कि घटना पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र की है। पुालिस के अनुसार, बायसी स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में रविवार रात बच्चों को खाने में रोटी और सब्जी सहित कई अन्य चीजें परोसी गई थीं। खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद बच्चों सिर, पेट में दर्द और उल्टियां होने की शिकायत करने लगे। बच्चों की हालत बिगड़ता देख सभी को आनन-फानन में पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

इलाज के लिए कराया गया भर्ती

वहीं, बायसी के थाना प्रभारी सुभाष बैजनाथन ने सोमवार को बताया, 'एक शिक्षक और 66 बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसमें से अधिकांश बच्चों की हालत में सुधार देखते हुए सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।'

गौरतलब है कि शुक्रवार को लखीसराय जिले के बड़हिया जवाहर नवोदय विद्यालय में भी जहरीला खाना खाने से लगभग 50 बच्चे और चार शिक्षक बीमार पड़ गए थे। बड़हिया नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ़ सचित कुमार ने बताया था कि गुरुवार रात स्कूल के लगभग 250 बच्चों को खाने में चावल, दाल और पनीर की सब्जी दी गई थी। रात दो बजे लगभग 10 बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित बच्चों की संख्या 50 तक पहुंच गई थी।

Published on:
16 Jul 2018 04:54 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video