विविध भारत

मगध से टूटकर अलग बनी पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज बिहार में जितने छात्र-छात्राएं सरकारी विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं, उतने छात्र किसी भी राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 6:09 PM IST
Patliputra University
मगध से टूटकर अलग बनी पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नवनिर्मित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों को जल्द सातवें वेतनमान का लाभ देने की घोषणा भी की। पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश ने नवसृजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षकों को जल्द ही सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इस क्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द एक समिति गठित करने का भी निर्देश दिया।

...इन जिलों के कॉलेज होंगे शामिल

यह विश्वविद्यालय मगध विश्वविद्यालय से अलग कर बनाया गया है, जिसमें पटना, नालंदा समेत अन्य जिलों के कालेजों को शामिल किया गया है। नीतीश ने शिक्षकों को छात्रों पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा, 'शिक्षक छात्रों की और पढ़ाई के स्तर की चिंता करें और उनकी चिंता हम करेंगें।' उन्होंने पाटलिपुत्र की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का जिस तरह ऐतिहससिक नाम है उसी तरह इसका ऐतिहाससिक काम भी होगा। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा इस विश्वविद्यलय को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरह बनाने की है।

एक दिन मगध की शान बनेगाः सुशील मोदी

इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय एक दिन मगध की शान बनेगा। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज बिहार में जितने छात्र-छात्राएं सरकारी विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं, उतने छात्र किसी भी राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद राम जायसवाल, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्याता एवं छात्र उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान