विविध भारत

बिहार में दर्दनाक हादसा: बस पलटने से लगी आग, अबतक 27 लोगों की मौत

बिहार में मोतिहारी के एनएच-18 पर बस में आग लगने से अबतक 27 लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 6:24 PM IST
  Motihari bus fire

नई दिल्ली। बिहार से दिल्ली आ रही एक लक्जरी बस मोतिहारी के एनएच-18 पर दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई। पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र में बस में भीषण आग लग गई। हादसे में अबतक 27 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। अधिकांश यात्रियों की मौत झुलसने की वजह से हुई है।

लक्जरी बस में सवार थे 35 लोग
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर से करीब 35 यात्रियों को लेकर एक लक्जरी बस दिल्ली जा रही थी तभी करीब साढ़े तीन बजे बस बंगरा गांव के निकट सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद बस में आग लग गयी जिसमें करीब 27 लोगों के मरने की आशंका है। दुर्घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़िया आग पर काबू करने के प्रयास में लगी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

हादसे की वजह का खुलासा नहीं
इस भीषण हादसे की वजह का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। कुछ लोगों को कहना है कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसकी वजह से पलटे ही उसमें आग लग गई। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में जिक्र है कि बस का एसी खराब होने की वजह से बस में आग लग गई और किसी को निकलने का मौका नहीं मिला।

एक ही परिवार के थे पांचों मृतक
इससे पहले बिहार के बांका जिले में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर लगने से हुआ। ऑटो में सवार लोग शादी की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाराहाट के रहने वाले एक ही परिवार के कुछ लोग भागलपुर से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनके ऑटो को एक बेकाबू ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। यह हादसा मधुसूदनपुर के खरहरा चौक के पास हुआ। हादसे में मारे गए पांचों लोग एक ही परिवार के थे। गौरतलब है कि ऑटो सवार सभी लोग शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। घर में मंगल कार्य के तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से सभी स्तब्ध हैं। रिश्तेदारों, परिजनों और पड़ोसियों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।

Published on: