विविध भारत

बिहार के दरभंगा में 14 किलो सोना और दो लाख रुपये नकद की लूट, प्रशासन पर उठे सवाल

Highlights अपराधियों में 25 से 30 राउंड की फायरिंग भी की है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब आठ हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
less than 1 minute read
Loot of gold in Bihar

नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा में बुधवार को दिन के उजाले में बंदूकधारी बदमाशों ने 14 किलो सोना और दो लाख रुपये कैश एक दुकान से लूटा। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। बदमाशों ने सुनील लट की दुकान पर धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधियों में 25 से 30 राउंड की फायरिंग भी की है। अपराधियों ने जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया है वहां से एसपी ऑफिस और विधायक का आवास काफी नजदीक है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। इस लूट को 'महाजंगलराज का महाडरावना नजारा' बताया है। बता दें, दरभंगा में ज्वेलर्स से बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब आठ हथियारबंद बदमाशों ने लूटमारी को अंजाम दिया।

राबड़ी बोली-गुंडों को रोकिए

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के महासुशासनी महाजंगलराज में महालूट, महाडकैती, महाहत्याओं की खौफनाक महाबहार है। महासमीक्षा बैठकों की महानौटंकी छोड़ अपने महागुंडों को रोकिए।

Updated on:
09 Dec 2020 08:50 pm
Published on:
09 Dec 2020 08:46 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान