विविध भारत

बिहार: JDU विधायक के घर LPG सिलिंडर फटने से हादसा, पत्नी की हालत गंभीर

मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं मेवालाल चौधरी देर रात हुआ गैस रिसाव के बाद हुआ हादसा दोनों का इलाज जारी, पत्नी को भेजा जा सकता है पटना

less than 1 minute read

नई दिल्ली। बिहार में जेडीयू विधायक के साथ बड़े हादसे की खबर आ रही है। मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेवालाल चौधरी के घर रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना सोमवार रात 12 बजे की है, इसमें मेवालाल और उनकी पत्नी नीता चौधरी बुरी तरह झुलस गईं हैं।

सिलेंडर बंद करते हुए हो गया हादसा

हादसे के वक्त पूर्व विधायक रहीं नीता और पति मेवालाल अपने कमरे में सोए थे। अचानक गैस के रिसाव से नीता की आंख खुली और वो किचन में जा पहुंची। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां जाकर लाइट जलाया और सिलेंडर बंद कर दिया। लेकिन इतने देर में ही गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते पूरी रसोई में आग फैल गई। पत्नी को आग में फंसा देख मेवालाल उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान उनके भी दोनों हाथ झुलस गए।

पत्नी की हालत गंभीर

अफरा-तफरी में दोनों को भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक नीता का शुरुआती इलाज किया गया है, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक है। इसलिए उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से पटना भेजने की तैयारी की जा रही है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

Published on:
28 May 2019 12:17 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर