विविध भारत

बिहार: बक्सर के गंगा घाट पर रहस्यमयी ढंग से लगा लाशों की अंबार, विचलित कर देंगी तस्वीरें

कोरोना संकट के बीच बिहार के बक्सर जिले में चौसा के महदेवा घाट पर लाशों का अंबार लग गया है

2 min read
बिहार: बक्सर के गंगा घाट पर रहस्यमयी ढंग से लगा लाशों की अंबार, विचलित कर देंगी तस्वीरें

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट ( coronavirus Crisis ) के बीच बिहार से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बक्सर जिले में चौसा के महदेवा घाट पर लाशों का अंबार लग गया है। इतनी अधिक संख्या में लाशें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच या है। जिला प्रशासन ने इन लाशों से पल्ला झाड़ते हुए उनको उत्तर प्रदेश की बताया है। उनका कहना है कि ये यूपी से बहकर आई हैं। कोरोना काल में सामने आईं लाशों की इन तस्वीरों ने आम जन के मन को विचलित कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं।

चौसा के बीडीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महदेवा घाट पर 40 से 45 लाशें मिली हैं। उन्होंने बताया कि ये अलग-अलग जगहों से बहकर यहां पहुंची हैं। उन्होंने लाशों के बिहार की होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमने एक चौकीदार रखा हुआ है, जिसकी देखरेख में शवों को जलाया जा रहा है। ऐसे में ये शव यूपी से बहकर आए हैं, जो यहां आकर इकट्ठा हो गए हैं। बीडीओ ने कहा कि यूपी से बहकर आने वाली लाशों को रोकने का उनके पास कोई रास्ता नहीं है। जिसके चलते इनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बक्सर समेत बिहार के कई जिलों में फैल चुके कोराना संक्रमण की वजह से यहां भारी संख्या में लोगों की मौत हो रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से यहां रोजाना सौ से दो सौ लोगों के शव घाट पर आते हैं, जिनके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से उनको गंगा में बहा दिया जाता है। वहीं, उपजिलाधिकारी सदर केके उपाध्याय का कहना है कि ये इन शवों का ताल्लुक बिहार नहीं उत्तर प्रदेश से है। क्योंकि हमारे यहां शवों के बहाने की नहीं, बल्कि जलाने की परंपरा है।

Updated on:
10 May 2021 04:31 pm
Published on:
10 May 2021 04:20 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?